फैटी लिवर सिर्फ शराब से नहीं होता, जानिए इसके कारण, शुरुआती लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Fatty Liveroriginal

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और प्रोसेस्ड फूड भी बढ़ा रहे हैं फैटी लिवर का खतरा

Fatty Liver : आज के समय में फैटी लिवर तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल हो चुका है। पहले इसे केवल शराब पीने वालों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब विशेषज्ञों का कहना है कि शराब के अलावा खराब खानपान, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता और मेटाबॉलिक समस्याएं भी फैटी लिवर की बड़ी वजह बन रही हैं। चिंता की बात यह है कि शुरुआती चरण में इसके लक्षण बहुत कम दिखाई देते हैं, इसलिए इसे अक्सर “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है। यदि समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए तो यह लिवर में सूजन, लिवर सिरोसिस और गंभीर मामलों में लिवर फेलियर जैसी स्थितियों का कारण बन सकती है।

सिर्फ शराब नहीं, ये भी हैं फैटी लिवर के बड़े कारण

योग विशेषज्ञ और द योगा इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. हंसाजी योगेंद्र के अनुसार, आजकल फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण मेटाबॉलिक डिसफंक्शन बनता जा रहा है। इसका सीधा संबंध हमारी रोजमर्रा की जीवनशैली और खानपान से है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इन आदतों से खतरा बढ़ सकता है—

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, चिप्स, बिस्कुट और केक का अधिक सेवन।

  • मीठे पेय और अधिक चीनी वाला भोजन।
  • लंबे समय तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधि की कमी।
  • मोटापा और बढ़ा हुआ वजन।
  • पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन की कमी।

ये भी पढ़ें

गले की खराश, आवाज बैठना या मुंह का न भरने वाला घाव? जानिए हेड एंड नेक कैंसर के शुरुआती संकेत

शरीर देता है ये शुरुआती संकेत

फैटी लिवर अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ता है, लेकिन शरीर कुछ संकेत जरूर देता है जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

  • बिना कारण लगातार थकान महसूस होना।
  • खाना खाने के बाद भारीपन या सुस्ती आना।
  • पाचन संबंधी समस्याएं।
  • पेट के ऊपरी हिस्से में हल्की असहजता।
  • वजन बढ़ना और कमर के आसपास चर्बी जमा होना।

यदि ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेकर जांच करानी चाहिए।

योग से मिल सकता है फायदा

 नियमित योग और प्राणायाम तनाव कम करने, वजन नियंत्रित रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे लिवर की सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।

लिवर के लिए लाभकारी योगासन—

  • मंडूकासन
  • नौकासन
  • अर्ध मत्स्येन्द्रासन
  • भुजंगासन
  • सेतुबंधासन
  • अधोमुख श्वानासन
  • सूर्य नमस्कार

ये भी पढ़ें

कनाडा में भारतीय मूल की युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लिवर को स्वस्थ रखने के घरेलू उपाय

स्वस्थ जीवनशैली के साथ कुछ घरेलू उपाय भी लिवर की देखभाल में मदद कर सकते हैं—

  • रातभर भीगी हुई सौंफ का पानी सुबह पीना।
  • भोजन के बाद जीरा या अजवाइन का पानी लेना।
  • दिन में एक बार गुनगुने पानी में नींबू और चुटकीभर हल्दी मिलाकर पीना।
  • सुबह खाली पेट पपीता खाना।
  • चुकंदर और भीगे हुए बादाम को नियमित आहार में शामिल करना।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और ताजे फल-सब्जियों का सेवन बढ़ाना।

स्वस्थ जीवनशैली ही सबसे बड़ा बचाव

फैटी लिवर को शुरुआती चरण में ही नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

‘प्रधानमंत्री भगवान नहीं हैं, मजाक लोकतंत्र का हिस्सा है’, CJP प्रवक्ता सौरव दास का सरकार पर निशाना

 

 

 

Spread the love

One thought on “फैटी लिवर सिर्फ शराब से नहीं होता, जानिए इसके कारण, शुरुआती लक्षण और बचाव के आसान उपाय”

Comments are closed.

TB-Free India Campaign
Health Uttar Pradesh

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

अगर प्रतिरोधक क्षमता कम है तो पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर कराएं अपनी जांच TB-Free India Campaign:  उत्तर प्रदेश में तपेदिक (टीबी) उन्मूलन की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, लेकिन एक ऐसा पहलू है, जिससे अधिकतर लोग अनजान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश की लगभग आधी आबादी लक्षणविहीन या सुप्त टीबी […]

Spread the love
Read More
Head and Neck Cancer
Health

गले की खराश, आवाज बैठना या मुंह का न भरने वाला घाव? जानिए हेड एंड नेक कैंसर के शुरुआती संकेत

समय रहते पहचान से बच सकती है जान, विशेषज्ञों ने बताए लक्षण और बचाव के उपाय Head and Neck Cancer :  हर साल 27 जुलाई को विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को सिर और गर्दन से जुड़े कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच […]

Spread the love
Read More
Health

शरीर के इन तीन हिस्सों में बार-बार होती है खुजली? हो सकती है लिवर, किडनी या डायबिटीज की चेतावनी

Itching of the body : शरीर में कभी-कभार खुजली होना सामान्य बात है, लेकिन अगर किसी खास हिस्से में लंबे समय तक लगातार खुजली बनी रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार यह सिर्फ त्वचा की समस्या नहीं, बल्कि लिवर, किडनी या डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकती है। […]

Spread the love
Read More