ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

Online review meeting

मंडल और जनपद स्तर के अधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

– बेसिक शिक्षा निदेशक ने सहायक बेसिक शिक्षा निदेशकों और बीएसए को जारी किए आदेश

Online review meeting : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जवाबदेह, अनुशासित और परिणामोन्मुख प्रशासन की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन समीक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त बना दिया है। अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी।

अनुपस्थिति या अनधिकृत प्रतिनिधित्व की गुंजाइश नहीं होगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी सहायक शिक्षा निदेशकों (बेसिक) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।निर्देशों में कहा गया है कि समय-समय पर आयोजित महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठकों में कई जनपदों से अपेक्षित स्तर की सहभागिता नहीं हो रही थी।

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस को मिली जांच की जिम्मेदारी

कई मामलों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वयं बैठक में शामिल नहीं होते थे और न ही किसी अधिकृत वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित होती थी। इसे प्रशासनिक जवाबदेही के अनुरूप नहीं मानते हुए अब स्पष्ट व्यवस्था लागू की गई है। सभी अधिकारी केवल अपनी आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से ही बैठक में शामिल होंगे, जिससे प्रतिभागियों की पहचान सुनिश्चित होगी और समीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

नए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वयं प्रतिभाग करेंगे। यदि किसी अपरिहार्य शासकीय कारण से वे उपस्थित नहीं हो सकते हैं, तो अपने स्थान पर किसी वरिष्ठ अधीनस्थ अधिकारी को विधिवत अधिकृत कर बैठक में भेजेंगे, ताकि किसी भी मंडल अथवा जनपद का प्रतिनिधित्व प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें

गले की खराश, आवाज बैठना या मुंह का न भरने वाला घाव? जानिए हेड एंड नेक कैंसर के शुरुआती संकेत

 

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि एक ही जनपद या मंडल से अलग-अलग डिवाइस और अलग-अलग आईडी से बैठक में जुड़ने की व्यवस्था स्वीकार नहीं होगी। यदि एक से अधिक अधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक हो तो सभी अधिकारी एक ही स्थान पर बैठकर एक अधिकृत लॉगिन आईडी के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। इससे तकनीकी अव्यवस्था समाप्त होगी और समीक्षा अधिक सुव्यवस्थित बनेगी।

बेसिक शिक्षा विभाग का मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति से समीक्षा बैठकों की गुणवत्ता बेहतर होगी, निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित होगा और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं की निगरानी तथा क्रियान्वयन में और अधिक गति आएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

गले की खराश, आवाज बैठना या मुंह का न भरने वाला घाव? जानिए हेड एंड नेक कैंसर के शुरुआती संकेत

गले की खराश, आवाज बैठना या मुंह का न भरने वाला घाव? जानिए हेड एंड नेक कैंसर के शुरुआती संकेत

पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजर मेडल पर, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में बड़ा मौका

‘रामायण’ में राम के रोल पर उठे सवालों का रणबीर कपूर ने दिया करारा जवाब

 

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, फिर भी नहीं बने सबसे युवा ‘प्लेयर Vaibhav Suryavanshi T20I Record: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में वैभव ने दो शानदार अर्धशतक जड़े। तीसरे मैच में 81 रन की शानदार पारी के लिए 15 साल के वैभव को प्लेयर ऑफ द […]

Spread the love
Read More
Ramayana movie cast
Entertainment Uttar Pradesh

‘रामायण’ में राम के रोल पर उठे सवालों का रणबीर कपूर ने दिया करारा जवाब

यश संग किया कलरिंग कंपटीशन, लोग बोले- पूकी गर्ल डैड्स Ramayana movie cast: यश संग किया कलरिंग कंपटीशन, लोग बोले-सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में भगवान राम की कास्टिंग पर उठी आलोचनाओं का जवाब दिया। इस दौरान इंटरव्यू में रणबीर और यश बच्चों की तरह चित्रकारी करते हुए बेहद क्यूट अंदाज में […]

Spread the love
Read More
Theft of Ram Mandir donations
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस को मिली जांच की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने दी SIT गठन की जानकारी Theft of Ram Mandir donations : राम मंदिर चढ़ावा और चंदा चोरी से जुड़े मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। यूपी सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर […]

Spread the love
Read More