Hair Care Tips : बाल धोने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में उन्हें रगड़कर सुखाने या तुरंत बांधने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गीले बाल सूखे बालों की तुलना में ज्यादा नाजुक होते हैं? बालों में पानी होने पर उनकी इलास्टिसिटी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से वे आसानी से खिंच और टूट सकते हैं। ऐसे में बालों को धोने के बाद उनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के मुताबिक, गीले बालों को जोर से रगड़ना, खींचना या कसकर बांधना नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर अगर आप रोज नहाने के तुरंत बाद गीले बालों में पोनीटेल या जूड़ा बना लेती हैं, तो इस आदत को बदलना बेहतर है।
गीले बालों में टाइट पोनीटेल से बचें
गीले बालों को कसकर पोनीटेल में बांधने से बालों की जड़ों पर खिंचाव बढ़ सकता है। इसका असर खासकर कनपटी यानी टेंपल्स के आसपास पड़ सकता है। लंबे समय तक बालों को इसी तरह बांधने से बालों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। अगर बाल बांधना जरूरी हो, तो उन्हें ढीला रखें।
गीले बालों में टाइट जूड़ा न बनाएं
गीले बालों को कसकर जूड़े में बांधने से बाल ज्यादा उलझ सकते हैं और उनके बीच घर्षण बढ़ सकता है। इससे बालों के टूटने और डैमेज होने की संभावना बढ़ती है। इसलिए जूड़ा बनाने से पहले बालों को कुछ हद तक सूखने देना बेहतर है।
हाफ-अप हाफ-डाउन हो सकता है बेहतर विकल्प
अगर बालों को खुला रखना संभव नहीं है, तो हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल अपनाया जा सकता है। बालों के कुछ हिस्से को लेकर किसी सॉफ्ट क्लिप की मदद से बेहद ढीले तरीके से बांधें। ध्यान रखें कि बालों पर ज्यादा खिंचाव न पड़े।
ब्लो-ड्रायर इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान
बाल सुखाने के लिए ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सही तरीके से। लो-हीट सेटिंग का इस्तेमाल करें और ड्रायर को बालों से करीब छह इंच दूर रखें। इसे लगातार एक ही जगह रखने के बजाय हल्के-हल्के मूव करते रहें। इससे बालों पर अत्यधिक गर्मी पड़ने से बचाया जा सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना
गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान
सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

2 thoughts on “गीले बालों को बांधने से हो सकता है नुकसान, जानें सही हेयर केयर टिप्स”
Comments are closed.