नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के नए ड्रेस कोड को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की छात्र सभा की ओर से नीली टी-शर्ट और जींस को नई पहचान के तौर पर अपनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने सपा का नाम सीधे तौर पर लिए बिना लिखा, “लाल टोपी, नीला लिबास-काली करतूतें ढकने का नया प्रयास!” उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के संकेत हैं।

ये भी पढें

MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छात्र सभा के लिए बदला ड्रेस कोड

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ के लिए नए ड्रेस कोड की घोषणा की थी। इसके तहत छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ता अब नीली टी-शर्ट और जींस पहनकर युवाओं के बीच पहुंचेंगे। इससे पहले छात्र सभा के कार्यकर्ता आमतौर पर लाल रंग की शर्ट या कुर्ते में नजर आते थे।

अखिलेश यादव ने नए ड्रेस कोड के पीछे नीले रंग से जुड़े वैचारिक और सामाजिक प्रतीकों का उल्लेख किया था। उनके मुताबिक नीला रंग संविधान, लोकतंत्र, बहुजन समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। सपा नेतृत्व का कहना है कि नए ड्रेस कोड के जरिए छात्र और युवा वर्ग के बीच संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढें

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

युवाओं के बीच अभियान चलाने की तैयारी

सपा की छात्र सभा ने युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान की भी योजना बनाई है। इसके तहत कार्यकर्ता विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। अभियान के दौरान युवाओं को पार्टी की विचारधारा और समाजवादी मूल्यों के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अखिलेश यादव ने इसे नई पीढ़ी तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने की कवायद बताया है। उनका कहना है कि बदलते समय के साथ युवाओं तक पहुंचने के तरीकों में भी बदलाव जरूरी है।

मायावती भी साध चुकी हैं निशाना

सपा के नीले रंग को अपनाने के फैसले पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती भी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि केवल नीला रंग अपनाने से किसी पार्टी की सोच नहीं बदलती और इससे कोई व्यक्ति या संगठन अपने आप आंबेडकरवादी नहीं बन जाता।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: CM योगी

Education Uttar Pradesh

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

आयोग के आदेश का पालन किए जाने उठाई मांग Lucknow: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी मामले में शनिवार को अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उनका मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से अंतिम निर्णय […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

भ्रष्टाचारी विनोद अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा शासन चीनी मिल संघ में नियमित और सेवानिवृत कार्यकाल में किया गोलमाल भ्रष्ट अफसर को एसीएस गन्ना और संघ की प्रबंध निदेशक का संरक्षण Lucknow:  प्रदेश के चीनी एवं गन्ना विकास विभाग में भ्रष्टाचारी अफसर के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए संरक्षण दिया जा रहा […]

Read More
Scorching heat
Politics Uttar Pradesh

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: CM योगी

भारतीय जनता के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पत्रकार वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेशभर में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ बड़नगर और काशी के बीच निकलेंगी 20 यात्राएं, उत्तर प्रदेश की 10 नदियों का जल जाएगा […]

Read More