JunkFoodSideEffects : आजकल देर रात तक जागना और इस दौरान जंक फूड या पैकेज्ड स्नैक्स खाना लोगों की आम आदत बन गई है। टीवी देखते हुए या मोबाइल चलाते समय चिप्स, बिस्किट, नमकीन और दूसरे प्रोसेस्ड फूड का सेवन कब ज्यादा हो जाता है, इसका पता भी नहीं चलता। लेकिन रात में बार-बार ऐसी चीजें खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के मुताबिक, देर रात जंक फूड खाने से शरीर में जरूरत से ज्यादा कैलोरी पहुंच सकती है। पैकेज्ड फूड में अक्सर नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है। लगातार इसका सेवन वजन बढ़ने और मेटाबॉलिक हेल्थ पर असर डाल सकता है।
नींद और पाचन पर भी असर
सोने से ठीक पहले भारी या तला-भुना खाना खाने से कुछ लोगों में एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, देर रात ज्यादा खाना नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकता है। बहुत ज्यादा मीठे और प्रोसेस्ड फूड का नियमित सेवन ब्लड शुगर को मैनेज करना भी मुश्किल बना सकता है।
रात में भूख लगे तो क्या खाएं?
अगर रात में सच में भूख लग रही है तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय हल्का और पौष्टिक खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। दही, दूध, अंडे, फल के साथ थोड़े नट्स या घर का बना कोई हल्का स्नैक लिया जा सकता है। इन विकल्पों में प्रोटीन और फाइबर मिलते हैं, जो देर रात अनहेल्दी स्नैकिंग से बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसके साथ ही रात में समय पर सोने की आदत बनाना भी जरूरी है। देर तक जागने से देर रात भूख लगना बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर खान-पान के साथ पर्याप्त और समय पर नींद लेना भी स्वस्थ जीवनशैली का अहम हिस्सा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू भैया का जलवा, अली फजल ने एक्शन से मचाया धमाल
चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?

One thought on “रात में जंक फूड खाना पड़ सकता है भारी, जानें सेहत पर असर”
Comments are closed.