शरीर के इन तीन हिस्सों में बार-बार होती है खुजली? हो सकती है लिवर, किडनी या डायबिटीज की चेतावनी

Itching of the body : शरीर में कभी-कभार खुजली होना सामान्य बात है, लेकिन अगर किसी खास हिस्से में लंबे समय तक लगातार खुजली बनी रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार यह सिर्फ त्वचा की समस्या नहीं, बल्कि लिवर, किडनी या डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकती है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने एक यूट्यूब वीडियो में बताया कि शरीर के तीन ऐसे हिस्से हैं, जहां लगातार खुजली होना किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा कर सकता है। आइए जानते हैं किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 हथेलियों और पैर के तलवों में लगातार खुजली

अगर रात के समय आपकी हथेलियों और पैर के तलवों में लगातार खुजली होती है, तो यह सामान्य नहीं माना जाता। डॉ. ज़ैदी के अनुसार, यह लिवर से जुड़ी समस्या, खासकर कोलेस्टेसिस (Cholestasis) या बाइल एसिड के खून में जमा होने का संकेत हो सकता है।

इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

आंखों या त्वचा का पीला पड़ना , लगातार थकान महसूस होना , पेट के दाईं ओर दर्द , भूख कम लगना , ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेकर लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) कराना जरूरी हो सकता है।

पिंडलियों और टखनों में खुजली

अगर शाम के समय पिंडलियों और टखनों में तेज खुजली होती है, खासकर लंबे समय तक खड़े रहने के बाद, तो इसके पीछे दो प्रमुख कारण हो सकते हैं।

पहला कारण : हाई ब्लड शुगर

डायबिटीज या बढ़ी हुई ब्लड शुगर की वजह से त्वचा में सूखापन और नसों पर असर पड़ता है, जिससे खुजली की समस्या बढ़ सकती है।

दूसरा कारण : नसों की कमजोरी

जब पैरों की नसें सही तरीके से खून को ऊपर नहीं पहुंचा पातीं, तो खून नीचे जमा होने लगता है। इससे सूजन, त्वचा में बदलाव और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

पीठ और बाजुओं के ऊपरी हिस्से में खुजली

अगर आपकी पीठ या बाजुओं के ऊपरी हिस्से में लंबे समय तक खुजली बनी रहती है, तो यह किडनी की कार्यक्षमता कम होने का संकेत हो सकता है। किडनी खून को फिल्टर करने का काम करती है। जब इसकी क्षमता प्रभावित होती है, तो शरीर में फॉस्फोरस जैसे तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे त्वचा के नीचे खुजली महसूस हो सकती है।

 


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

अखिलेश ने लांस नायक राम भुवाल को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

कौन हैं समरीन कौर? अर्शदीप सिंह ने ‘My Person’ कहकर किया प्यार का ऐलान, जानिए पूरी कहानी

औरैया में भूजल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार, 24 लाख की लागत से बनेंगे पाँच रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं, बनेगा राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

 

 

 

 

 

4 thoughts on “शरीर के इन तीन हिस्सों में बार-बार होती है खुजली? हो सकती है लिवर, किडनी या डायबिटीज की चेतावनी

Comments are closed.

Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Read More
Health

रात में जंक फूड खाना पड़ सकता है भारी, जानें सेहत पर असर

JunkFoodSideEffects : आजकल देर रात तक जागना और इस दौरान जंक फूड या पैकेज्ड स्नैक्स खाना लोगों की आम आदत बन गई है। टीवी देखते हुए या मोबाइल चलाते समय चिप्स, बिस्किट, नमकीन और दूसरे प्रोसेस्ड फूड का सेवन कब ज्यादा हो जाता है, इसका पता भी नहीं चलता। लेकिन रात में बार-बार ऐसी चीजें […]

Read More
Health Lifestyle

सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज Chest tightness after fever: बुखार ठीक होने के बाद भी अगर सीने में जकड़न, भारीपन, लगातार खांसी या सांस लेने में परेशानी बनी हुई है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। कई बार ये लक्षण संक्रमण के बाद भी कुछ समय तक रह सकते हैं, लेकिन कुछ […]

Read More