शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं, बनेगा राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

1

India Supreme Court News : सुप्रीम कोर्ट ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को नागरिकों का संवैधानिक अधिकार बताते हुए स्पष्ट किया है कि केवल प्रदर्शन होने के आधार पर पुलिस की कथित ज्यादतियों को सही नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने यह भी संकेत दिए कि वह पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए एक समान राष्ट्रीय प्रोटोकॉल तैयार करने पर विचार कर सकती है, ताकि प्रदर्शनकारियों के अधिकारों और कानून-व्यवस्था के बीच संतुलन बनाया जा सके। यह अहम टिप्पणी सोमवार को उस समय की गई जब अदालत NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

CJI बोले- विरोध का अधिकार संविधान की गारंटी

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल थे, ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित है। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, “शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार संविधान में निहित है। यह पूरी तरह से गारंटीकृत अधिकार है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता। सिर्फ इसलिए कि आंदोलन हो रहा है, पुलिस की ज्यादती को उचित नहीं ठहराया जा सकता।”

पुलिस पर हमले भी चिंता का विषय

सुनवाई के दौरान एक अन्य याचिका का भी उल्लेख किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों पर हमला किया। इस पर जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा, “पुलिसकर्मियों का घायल होना भी उतनी ही गंभीर चिंता का विषय है। राज्य से यह पूछा जा सकता है कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई।”

देशभर में एक समान प्रोटोकॉल बनाने पर विचार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए देशभर में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। अदालत का मानना है कि प्रदर्शनकारियों के लिए निर्धारित स्थान और स्पष्ट दिशा-निर्देश होने चाहिए, जबकि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की व्यवस्था भी बनी रहनी चाहिए। CJI ने कहा,जब कोई शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना चाहता है तो उसके लिए एक तय प्रोटोकॉल होना चाहिए। प्रदर्शन के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उससे अलग से निपटा जा सकता है।

मंगलवार को फिर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे देश में एक समान दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने पर विचार किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

प्रदेश की जेलों में डिप्टी जेलर बने स्टोर कीपर 

गोलियों से गूंजी राजधानी सआदतगंज के बाद अब कैसरबाग इलाके में गोलियों की बौछार

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव भड़का, सुनसारी में हिंसा के बाद एक की मौत

दतिया में गरमाई चुनावी सियासत, BJP के प्रचार वाहन पर हमला

 

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं, बनेगा राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

Comments are closed.

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More