करवा चौथ पर छाया फैशन का जादू, मल्टीकलर लहंगे और पोल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही मुरादाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर ज्वेलरी शोरूम और मेकअप स्टूडियो तक महिलाओं की पसंद के नए रंग दिखाई दे रहे हैं। इस बार पारंपरिक सुहाग के शृंगार में फैशन का नया अंदाज भी शामिल हो रहा है। कहीं मल्टीकलर लहंगे और आकर्षक साड़ियों की मांग है, तो कहीं पोल्की ज्वेलरी, मैचिंग नेल आर्ट और जयपुरी ड्रेस के साथ चूड़ी-कड़े का मेल पसंद किया जा रहा है। वहीं, नवविवाहित जोड़े अपने पहले करवा चौथ को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। कई पति पत्नी के साथ व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं।

 मल्टीकलर लहंगे और आकर्षक साड़ियों का क्रेज

इस करवा चौथ पर मल्टीकलर के भारी कढ़ाई वाले लहंगे महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इनके साथ स्ट्रेचेबल ब्लाउज की पसंद भी बढ़ रही है। महिलाएं ऐसे परिधान चुन रही हैं, जो पूजा के दौरान पारंपरिक लुक दें और शाम के आयोजन में भी खास नजर आएं। ताड़ीखाना, GMD रोड और बुधबाजार समेत प्रमुख बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी का उत्साह है। जीएमडी रोड स्थित शोरूम में महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियां देख रही हैं। यहां दो हजार से सात हजार रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं।

 पोल्की ज्वेलरी से हीरे की अंगूठी तक की पसंद

करवा चौथ पर आभूषणों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। खासकर नवविवाहित पति अपनी पत्नी को पहला करवा चौथ यादगार बनाने के लिए पोल्की डिजाइन की ज्वेलरी उपहार में देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा हल्के वजन की हीरे की अंगूठी, पेंडेंट और ब्रेसलेट भी पसंद किए जा रहे हैं। पारंपरिक आभूषणों में चांदी के बिछुए और पाजेब की मांग बनी हुई है। वहीं, पूजा के लिए चांदी के करवे भी लोगों की पसंद में शामिल हैं। इस तरह पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन का मेल त्योहार की खरीदारी को खास बना रहा है।

 साड़ी और लहंगे से मैच करेगी नेल आर्ट

इस बार करवा चौथ के शृंगार में मेकअप के साथ नेल आर्ट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाएं अपनी साड़ी या लहंगे के रंग से मेल खाते नेल आर्ट डिजाइन पसंद कर रही हैं, ताकि पूरा लुक आकर्षक और एक जैसा नजर आए। मेकअप आर्टिस्ट हरप्रीत कौर के अनुसार, करवा चौथ के लिए मेकअप स्टूडियो में बुकिंग फुल हो चुकी है। त्योहार के लिए पांच हजार से 25 हजार रुपये तक के मेकअप पैकेज उपलब्ध हैं। इससे साफ है कि महिलाएं पारंपरिक शृंगार के साथ छोटी-छोटी फैशन डिटेल्स को भी खास महत्व दे रही हैं।

 जयपुरी ड्रेस के साथ चूड़ी-कड़े का मैचिंग सेट

जयपुरी ड्रेस भी महिलाओं की पसंद में शामिल है। इसके साथ मैचिंग चूड़ियां, कड़े और चूड़ा पहनने का चलन आकर्षित कर रहा है। चटख रंगों वाली ड्रेस के साथ मिलते-जुलते आभूषण पहनकर महिलाएं अपने लुक को खास बना रही हैं। कुंवर सिनेमा स्थित थोक कपड़ा बाजार के दुकानदार संदीप नारंग के अनुसार, बाजार में चटख रंगों और जॉर्जेट फैब्रिक की विभिन्न डिजाइन वाली ड्रेस उपलब्ध हैं। महिलाएं जयपुरी ड्रेस के साथ चूड़ी और कड़े के रंगों का मेल बैठाकर खरीदारी कर रही हैं।

 पहला करवा चौथ होगा खास, पत्नी के साथ व्रत रखेंगे पति

नवविवाहित जोड़ों के लिए पहला करवा चौथ खास महत्व रखता है। इसे यादगार बनाने के लिए वे कपड़ों, आभूषणों और शृंगार की तैयारियों के साथ पारिवारिक आयोजन की योजना बना रहे हैं। इस बार कई पति भी पत्नी के साथ व्रत रखने की तैयारी में हैं। सम्राट अशोक नगर निवासी शशांक वाजपेयी और राधिका ने बताया कि वे परिवार के बीच ही करवा चौथ का व्रत पूरा करेंगे। वहीं, खुशहालपुर निवासी राजेश कुमार और उनकी पत्नी रितिका ने बताया कि दोनों व्रत रखेंगे। उन्होंने करवा चौथ के लिए मल्टीकलर साड़ी खरीदी है। इसके साथ पोल्की डिजाइन की ज्वेलरी और मल्टीकलर नेल आर्ट की बुकिंग भी कराई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज जनपद के चौक बाजार में आयोजित हुआ जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन

मऊ में मोदी की तस्वीर के पास नींबू-सिंदूर मिलने से हड़कंप, FIR दर्ज

तिलक वर्मा ने पलटी बाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमानों की टक्कर में चार पायलटों की मौत

दिल्ली में राहुल गांधी से रैली टालने की अपील, व्यापारियों ने 10 हजार करोड़ के नुकसान की जताई आशंका

 

 

One thought on “करवा चौथ पर छाया फैशन का जादू, मल्टीकलर लहंगे और पोल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग”

Comments are closed.

Lifestyle

दिवाली की चमक में त्वचा न हो बेरंग, प्रदूषण से बचने के लिए ऐसे रखें स्किन का ख्याल

Diwali Skincare Tips:  दिवाली खुशियों, रोशनी और उत्सव का त्योहार है, लेकिन इस दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और बढ़ता वायु प्रदूषण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर दिल्ली-NCR जैसे शहरों में दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसका असर त्वचा पर […]

Read More
Lifestyle Religion

रमा एकादशी का व्रत आज, भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा

Rama Ekadashi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह एकादशी दीपावली से चार दिन पहले आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों […]

Read More
Karwa Chauth
homeslider Lifestyle

करवा चौथ: आखिर त्याग और समर्पण की जिम्मेदारी हमेशा महिलाओं पर ही क्यों?

करवा चौथ का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। महिलाएं सजती-संवरती हैं, पूजा की तैयारियां करती हैं और चांद निकलने का इंतजार करती हैं। कई महिलाओं के लिए यह दिन प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। लेकिन इस खूबसूरत परंपरा के बीच एक सवाल भी उठता है—रिश्तों की सलामती के […]

Read More