दिल्ली में कैब चालक की निर्मम हत्या, लूट के बाद शव के साथ 1.5 km तक दौड़ाई कार

Cab driver murder

Cab driver murder : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध की एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लूट के इरादे से कैब बुक करने वाले चार बदमाशों ने चलती कार में चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले चालक का गला धारदार हथियार से रेत दिया और फिर उसके शव के साथ ही कैब को करीब 1.5 km तक दौड़ाते रहे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। चारों आरोपियों ने पहले लूट की योजना बनाई और फिर चित्रा विहार इलाके से मोबाइल ऐप के जरिए एक कैब बुक की। कैब चालक विजय कुमार उन्हें लेकर जैसे ही आगे बढ़ा, पीछे बैठे आरोपियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। एक बदमाश ने चालक का गला पीछे से दबोच लिया, जबकि दूसरे ने धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया। हमला इतना अचानक हुआ कि चालक खुद को बचा नहीं सका।

ये भी पढ़ें

औरैया में भूजल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार, 24 लाख की लागत से बनेंगे पाँच रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

वारदात के दौरान चालक सीट बेल्ट लगाए हुए था। उसकी मौत के बाद भी आरोपी नहीं रुके। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग आरोपी चालक के शव की गोद में बैठ गया और उसी स्थिति में कैब चलाने लगा। करीब 1.5 km तक कार को चलाया गया। रास्ते में अधिक शराब के नशे में होने के कारण आरोपी का वाहन से नियंत्रण हट गया और उसने एक अन्य कार में टक्कर मार दी।

हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से चारों आरोपी कैब छोड़कर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ चालक को कार में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को मृत पाया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कृष्णा नगर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया। पुलिस ने वारदात स्थल से लेकर स्वर्ण सिनेमा और मास्टरप्लान रोड तक लगे 30 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें

फतेहपुर में 127 करोड़ की विकास परियोजनाएं, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और नर्सिंग कॉलेज बनेगा

जांच के दौरान पुलिस ने सीलमपुर निवासी अयान और साहिल के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक साथी अमन कुरैशी अभी फरार है और उसी ने अपने मोबाइल से कैब बुक की थी। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अयान पर पहले से लूट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नाबालिग के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इससे पहले भी किसी गंभीर वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

फतेहपुर में 127 करोड़ की विकास परियोजनाएं, पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और नर्सिंग कॉलेज बनेगा

अखिलेश ने लांस नायक राम भुवाल को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

कौन हैं समरीन कौर? अर्शदीप सिंह ने ‘My Person’ कहकर किया प्यार का ऐलान, जानिए पूरी कहानी

One thought on “दिल्ली में कैब चालक की निर्मम हत्या, लूट के बाद शव के साथ 1.5 km तक दौड़ाई कार”

Comments are closed.

Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मायावती का बड़ा दांव, आकाश आनंद बसपा से बाहर; ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

Lucknow: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से पूरी तरह अलग करने का फैसला किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। आकाश […]

Read More
Meerut
Crime News Uttar Pradesh

बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस की तत्परता से नाबालिग लड़की की शादी कराने की कोशिश को समय रहते रोक दिया गया। शेरगढ़ी इलाके के एक मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी की शादी 20 साल के युवक से कराए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम जैसे ही […]

Read More