चाय के तुरंत बाद पानी पीना क्यों हो सकता है नुकसानदायक? जानिए सेहत पर इसके प्रभाव

151632684

चाय पीना भारत में एक आम आदत है और दिन की शुरुआत से लेकर शाम की थकान मिटाने तक, लोग चाय का सेवन करते हैं। लेकिन बहुत से लोग चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती कर बैठते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस आदत से शरीर के अंदर तापमान का संतुलन बिगड़ सकता है। जब कोई व्यक्ति गर्म चाय पीता है और उसके तुरंत बाद पानी पी लेता है, तो शरीर के तापमान में अचानक बदलाव होता है। यह बदलाव पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इससे पेट की कार्यप्रणाली धीमी हो जाती है और गैस, अपच या भारीपन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ये भी पढ़े

नोएडा में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार, अगले पांच साल में शुरू होंगे तीन नए रूट

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लगातार ऐसा करने से गट हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, यह आदत दांतों के लिए भी हानिकारक मानी जाती है। गर्म चाय के बाद ठंडा या सामान्य पानी पीने से दांतों की ऊपरी परत यानी इनेमल पर दबाव पड़ता है। इससे दांतों में झनझनाहट या सेंसिटिविटी की समस्या शुरू हो सकती है। लंबे समय तक यह समस्या बनी रहने पर दांत कमजोर भी हो सकते हैं।

ये भी पढ़े

यूपी में हाईवे नेटवर्क से बदला विकास का नक्शा, पांच एक्सप्रेसवे बने गेमचेंजर

 

विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि यदि किसी को चाय पीने के बाद एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या होती है, तो उसे पानी पीने के समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चाय पीने से पहले लगभग 10-15 मिनट पहले पानी पीना अधिक सुरक्षित विकल्प हो सकता है। इससे शरीर पहले से हाइड्रेट रहता है और एसिडिटी का खतरा कम हो जाता है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके व्यक्ति अपनी सेहत को बेहतर बना सकता है। इसलिए जरूरी है कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से बचा जाए और शरीर के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखा जाए।

 

Spread the love

Health

युवा महिलाएं भी हो रही हैं कोलन कैंसर की शिकार

नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी Colon Cancer in Women : एक समय था जब कोलन कैंसर को उम्र के साथ जोड़ा जाता था। सामान्यतः माना जाता था कि उम्र बढ़ने पर कोलन कैंसर होता है लेकिन पिछले कुछ सालों में युवाओं में भी कोलन कैंसर के मामले काफी बढ़ रहे हैं। इसकी शुरुआत आमतौर […]

Spread the love
Read More
Health

हर नवें भारतीय पर कैंसर का खतरा !

शुरुआती स्टेज में लक्षण पहचाने तो बच सकती है जान Cancer Symptoms  : हमिंग साउंड से शरीर के अंदर बड़ी हलचल पैदा होती है। कुछ सेकंड की हमिंग सेहत के लिहाज से बड़े काम की है क्योंकि हमिंग से नाक के रास्ते नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल तेजी से बढ़ता है ये वही नेचुरल मॉलिक्यूल है, […]

Spread the love
Read More
Diabetes Home Remedies
Health

डायबिटीज है तो पीजिये एलोवेरा जूस, जान लें इसके फायदे

Diabetes Home Remedies : आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण डायबिटीज एक बेहद आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं और घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ नेचुरल तरीके की मदद से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा […]

Spread the love
Read More