गोमतीनगर विस्तार: वेकटेश ज्वैलर्स की दुकान में रैकी के बाद छह लोगों ने की थी चोरी

Theft

Theft आधा दर्जन चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार

मोबाइल फोन, नकदी व घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद

ए अहमद सौदागर

गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के गीता पुरी चौराहा खरगापुर निवासी सर्राफा कारोबारी शैलेन्द्र सोनी की सोने-चांदी की दुकान में 14 जुलाई 2026 शटर तोड़ कर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर चोरी की थी। गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने  को सर्विलांस टीम की मदद से गैंग के सरगना सहित छह चोरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी के भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद हुए हैं। सनद रहे कि गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र के गीता पुरी चौराहा खरगापुर निवासी सर्राफा कारोबारी शैलेन्द्र सोनी की सोने-चांदी की दुकान में बीते 14 जुलाई 2026 को बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी चोरी कर लिया था।

सर्राफा कारोबारी का दावा था कि चोरों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए थे। गोमतीनगर विस्तार थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार की टीम ने सर्विलांस और जमीनी मुखबिर तंत्र की मदद से गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित बाघामऊ गांव निवासी 28 वर्षीय धीरज यादव पुत्र विक्रम सिंह यादव, छपरा बिहार व हाल पता गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित राम आसरे पुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय नीरज कुमार चौधरी पुत्र पटेल चौधरी, खैराबाद सीतापुर व हाल पता बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित लोनापुर गांव निवासी 23 वर्षीय सचिन राज पुत्र रामजीवन, खैराबाद सीतापुर व हाल पता गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित झोपड़पट्टी निवासी 22 वर्षीय सर्वेश राज पुत्र राजेन्द्र कुमार, तंबौर सीतापुर व हाल पता गोमतीनगर के विपुल खंड पांच निवासी 19 वर्षीय धर्मेंद्र निषाद पुत्र रंजू निषाद व आगरा जिले के थाना कोटी मोहल्ला क्षेत्र स्थित कोटी मोहल्ला व हाल पता बीबीडी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय सुमित सिंह पुत्र राजपाल सिंह बताया।

ADCP पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड धीरज यादव है और इलाकाई रहने के चलते वह संगठित गिरोह बनाकर रैकी करने के बाद दुकानों एवं मकानों को निशाना बनाकर भाग निकलते हैं। उन्होंने बताया कि इसी गिरोह ने बीती 14 जुलाई 2026 को गोमतीनगर विस्तार में रहने वाले सर्राफा कारोबारी शैलेन्द्र सोनी की ज्वैलरी शॉप में चोरी करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में चोरी के गहने, नकदी, सात महंगे मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद हुए हैं।

पुलिस के आलाधिकारियों ने इस गुड वर्क पर खुश होकर उपनिरीक्षक उमंग कसौधन, उपनिरीक्षक मिथलेश सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक शुभम अवस्थी, उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह, हेड कांस्टेबल रामू यादव, हेड कांस्टेबल मोअज्जम अली, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सूर्यभान यादव, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल नेवाराम, कांस्टेबल सौरभ राठी व कांस्टेबल अनिल कुमार यादव को शाबाशी दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

एक लाइव लोकेशन और खेल खत्म , प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

PM Modi ने देश को दी बड़ी रेल सौगात, 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

डोपिंग केस में ICC सख्त, मोहम्मद नवाज के रन-विकेट रिकॉर्ड बुक से बाहर

 

Spread the love

Crime News

झांसी में शिवानी की हत्या, पति यश फरार

झांसी में पत्नी की हत्या के बाद पति फरार, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज Jhansi Wife Murder Case  : उत्तर प्रदेश के झांसी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतका का पति मौके से फरार हो गया। […]

Spread the love
Read More
Kaushambi
Crime News Uttar Pradesh

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, तीन की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मनौरी के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत की सूचना है, […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मानकनगर: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका

दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका, पड़ताल में जुटी पुलिस, शव की पहचान नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मानकनगर थाना क्षेत्र में एक करीब तीस वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव सोमवार सुबह DRM पुलिया के पास सड़क किनारे पड़ा […]

Spread the love
Read More