पीजिये ब्रिटेन की शराब और पहनिये ब्रांडेड कपड़ा

India UK FTA

भारत से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, कई सेक्टर्स को होगा मुनाफा

India UK FTA : अगर आप शराब के शौकीन हैं, कारों से आप का बड़ा लगाव है, विदेशी कपड़े पहनना चाहते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। भारत में UK की कारें, व्हिस्की, कपड़े और फुटवियर आज से सस्ते हो गये हैं। भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो गया है। यानी अब भारत के 99% सामानों को UK में जीरो टैरिफ पर निर्यात किया जाएगा। वहीं UK के 99% सामान 3% एवरेज टैरिफ पर आयात होंगे।

इससे 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 120 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। करीब तीन  साल में 14 राउंड की बातचीत के बाद 24 जुलाई 2025 को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने PM  नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की मौजूदगी में इस समझौते पर साइन किए थे।

ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने कहा- ‘ऐतिहासिक क्षण’

इस व्यापार समझौते के लागू होने से पहले भारत में UK की हाई कमिश्नर लिंडी कैमरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘उल्टी गिनती शुरू हो गई है! UK और भारत इस बात पर सहमत हैं कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। यह आधुनिक यूके-भारत पार्टनरशिप के लिए ऐतिहासिक पल है। यह दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए ग्रोथ के नए युग की शुरुआत करेगा।’

भारत में क्या-क्या सस्ता होगा

अब UK से आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% होगा। 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त होंगे। इससे कई चीजें सस्ती होंगी। व्हिस्की और जिन: UK से आयात होने वाली स्कॉच व्हिस्की और जिन पर भारत का टैरिफ 150% से घटकर 75% हो जाएगा। बाद में समझौते के दसवें साल तक इसे घटाकर 40% कर दिया जाएगा। उदाहरण- 5000 रुपए की स्कॉच बॉटल 3500 रुपए में मिलेगी। UK की कारों (जैसे जगुआर लैंड रोवर, रोल्स रॉयस) पर टैरिफ 100% से कोटा सिस्टम के तहत 10% तक आ जाएगा। इससे ये कारें 20-30% सस्ती हो सकती हैं। UK से आयात होने वाले सैल्मन, लैंब, चॉकलेट, बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर टैरिफ कम होगा। इससे ये उत्पाद सस्ते होंगे। UK के कॉस्मेटिक्स, मेडिकल उपकरण और एयरोस्पेस पार्ट्स पर कम टैरिफ से ये सामान सस्ते होंगे। टैरिफ 15% से घटकर 3% पर आ जाएगा। ब्रिटेन से आने वाले ब्रांडेड कपड़े, फैशन प्रोडक्ट्स और होमवेयर भी सस्ते होंगे। वहीं फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स भी कम कीमत पर मिलेंगे।

भारत के इन सेक्टर्स को होगा फायदा?

टेक्सटाइल से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और केमिकल जैसे सेक्टर्स को इस एग्रीमेंट से फायदा होगा। यूके में भारतीय कपड़ों और होम टेक्सटाइल्स जैसे चादर, परदे पर 8-12% टैक्स लगता था, वो अब पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे हमारे कपड़े बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के मुकाबले सस्ते और ज्यादा कॉम्पिटीटिव हो जाएंगे। तिरुप्पुर, सूरत और लुधियाना जैसे एक्सपोर्ट हब में अगले तीन साल में 40% तक की ग्रोथ हो सकती है। भारत से यूके जाने वाली ज्वेलरी और चमड़े के सामान जैसे बैग, जूतों पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इससे MSME और लग्जरी ब्रांड्स को बड़ा फायदा होगा।

साथ ही यूके के रास्ते यूरोप में भारत का दबदबा और बढ़ेगा। यूके ने भारतीय मशीनरी, इंजीनियरिंग टूल्स और ऑटो पार्ट्स जैसे कार के पुर्जे पर लगने वाला इम्पोर्ट टैक्स खत्म कर दिया है। इससे भारत, यूके और यूरोप की इंडस्ट्रियल सप्लाई चेन और मजबूत होगी। पुणे, चेन्नई और गुड़गांव जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब को फायदा होगा। भारतीय फार्मा कंपनियों को यूके में जेनेरिक दवाइयों के लिए आसान रजिस्ट्रेशन प्रोसेस मिलेगी।

इससे भारत की दवाइयां यूके की NHS में आसानी से पहुंचेंगी और दवाओं का अप्रूवल भी जल्दी मिलेगा।  बासमती चावल, झींगा जैसे समुद्री प्रोडक्ट, प्रीमियम चाय और मसालों पर यूके का इम्पोर्ट टैक्स खत्म हो जाएगा। इससे असम, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे इलाकों की एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा। एग्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक और स्पेशल केमिकल्स पर टैक्स कम होने से गुजरात और महाराष्ट्र जैसे प्रमुख हब से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इस डील के तहत भारत का लक्ष्य है कि 2030 तक यूके में अपने केमिकल निर्यात को दोगुना


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पुरी रथयात्रा कल से, अब ₹50 हजार में मिल रहा कमरा

पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत तीन की मौत

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर

Spread the love

One thought on “पीजिये ब्रिटेन की शराब और पहनिये ब्रांडेड कपड़ा”

Comments are closed.

New Delhi
Business

खुदरा महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़े, मोदी सरकार अक्षमः तिवारी

New Delhi: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने खुदरा मंहगाई में पिछले 23 माह के रिकार्ड को तोड़ते हुये उच्चतम दर को लेकर मोदी सरकार को अक्षम करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि महंगाई से सबसे ज्यादा देश की ग्रामीण आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

LTCG टैक्स पर निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, शेयर बाजार में उछाल

New Delhi: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले होने वाली चर्चाओं में इस टैक्स को हटाने से जुड़े सुझावों पर विचार करने की बात कही है। उनके इस बयान के […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business National

दृष्टिबाधितों को खबरों से जोड़ेगी नई पहल, हिंदी-मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह

Mumbai: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने एक अहम पहल की है। फाउंडेशन के दृष्टि कार्यक्रम के तहत प्रकाशित होने वाले हिंदी और मराठी ब्रेल अखबार अब हर सप्ताह उपलब्ध होंगे। पहले इन अखबारों का प्रकाशन हर 15 दिन में किया जाता था। अब साप्ताहिक प्रकाशन होने […]

Spread the love
Read More