PM Modi ने देश को दी बड़ी रेल सौगात, 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण

75 Amrit Bharat Stations : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ₹5,470 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे कई राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, डिजिटल सूचना प्रणाली और उन्नत आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने जालंधर कैंट से वर्चुअल माध्यम से सभी 75 स्टेशनों का राष्ट्र को समर्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान शुरू की गई अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी एक्सप्रेस धार्मिक पर्यटन और उत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी को नई गति देगी। वहीं करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच यात्रा को अधिक तेज और सुविधाजनक बनाएगी। यह ट्रेन दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद और राजपुरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 75 स्टेशन महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित कई राज्यों में स्थित हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

डोपिंग केस में ICC सख्त, मोहम्मद नवाज के रन-विकेट रिकॉर्ड बुक से बाहर

Spread the love

One thought on “PM Modi ने देश को दी बड़ी रेल सौगात, 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण”

Comments are closed.

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More