हर नवें भारतीय पर कैंसर का खतरा !

शुरुआती स्टेज में लक्षण पहचाने तो बच सकती है जान

Cancer Symptoms  : हमिंग साउंड से शरीर के अंदर बड़ी हलचल पैदा होती है। कुछ सेकंड की हमिंग सेहत के लिहाज से बड़े काम की है क्योंकि हमिंग से नाक के रास्ते नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल तेजी से बढ़ता है ये वही नेचुरल मॉलिक्यूल है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक को सपोर्ट करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। मतलब ये कि कुदरत के करीब बैठकर गहरी सांस और हमिंग जैसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज, ऑक्सीजन फ्लो को बेहतर करने का आसान तरीका है और आज ये बात इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि भारत में कैंसर डराने वाली रफ्तार से बढ़ रहा है। हर नौ  भारतीयों में से  एक को जिंदगी में कैंसर का रिस्क है।

दरअसल दिक्कत सिर्फ बीमारी नहीं, दिक्कत देर से पहचान की है। भारत में कैंसर स्टेज-3 और स्टेज-4 में जाकर पकड़ में आते हैं क्योंकि जागरूकता और स्क्रीनिंग कम है और इलाज काफी महंगा है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि मुंह का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़ों और पेट से जुड़े कैंसर के मामले तेजी से चिंता बढ़ा रहे हैं। तंबाकू, एल्कोहल, पॉल्यूशन, मोटापा, गलत खानपान, कम एक्टिविटी और इंफेक्शन ये सब कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं।

कैंसर की स्क्रीनिंग और इलाज सस्ता हो

इसीलिए राजसभा की हेल्थ कमेटी ने सस्ती स्क्रीनिंग, जल्दी जांच, बेहतर इलाज और किफायती कैंसर केयर पर सुझाव मांगे हैं। वैसे भी कैंसर से लड़ाई अस्पताल में शुरू नहीं होती, वो शुरू होती है अवेयरनेस से, रेगुलर स्क्रीनिंग से और रोज की अच्छी आदतों से। कैंसर से बचने और कैंसर को रोकने वाला बैरियर मजबूत बनाने के लिए स्वामी रामदेव से जानते हैं खास उपाय।

जान लेकर ही जाता है कैंसर

कैंसर जानलेवा बीमारी है ये हम सभी को पता हैष अगर सही वक्त पर कैंसर की पहचान हो जाए तो इलाज संभव है और ठीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। शुरुआती स्टेज में कैंसर के ठीक होने के चांस ज्यादा रहते हैं।  70% लोगों का कैंसर लास्ट स्टेज में डिटेक्ट होता है। यही वजह है कि हर 9 में से एक भारतीय पर कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। ऑक्सफॉर्ड की रिपोर्ट की मानें तो भारत में 40% महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की गिरफ्त में है। हालांकि 10 साल में डेथ रेट में कमी आई है। इसका बड़ा कारण समय पर स्क्रीनिंग और जागरूकता को माना जा रहा है। वहीं सर्वाइवल रेट 70% तक पहुंच चुका है।

कैंसर के रिस्क फैक्टर

मोटापा, स्मोकिंग, एल्कोहल, प्रदूषण, पेस्टिसाइड्स और सनबर्न।

कैंसर से बचने को क्या न खायें

प्रोसेस्ड फूड, तली-भुनी चीज़ें, रेड मीट और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

कैंसर से ऐसे करें बचाव

व्हीटग्रास, गिलोय, एलोवेरा, नीम, तुलसी और हल्दी का करें सेवन।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

दोस्त आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया की परफॉर्मेंस

हेमा मालिनी के सामने जीतेन्द्र ने किसे कहा खटारा

TV एक्टर रोहित चंदेल ने की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़

लखनऊ में विमान से टकराया पक्षी

 

 

 

 

Spread the love

New Delhi
Health Uttar Pradesh

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते केस से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बड़ी बैठक

New Delhi: राजधानी दिल्ली में H1N1 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक बुलाई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ MCD, NDMC और दिल्ली छावनी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सरकार […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

मीठे ड्रिंक्स और चिप्स पर चेतावनी लेबल का मुद्दा गरमाया, फूड कंपनियों के विरोध से बढ़ी बहस

New Delhi: भारत में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और मीठे पेय पदार्थों पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी लेबल लगाने को लेकर बहस तेज हो गई है। सरकार और खाद्य नियामक जहां उपभोक्ताओं को उत्पादों में मौजूद ज्यादा चीनी, नमक और वसा के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की दिशा में कदम उठा रहे हैं, वहीं बड़ी खाद्य […]

Spread the love
Read More
Health Uttar Pradesh

उम्र के अंतिम पड़ाव पर अपने हुए बेगाना

बेटे-बहू ने बुजुर्ग को ठुकराया तो इंस्पेक्टर गोसाईगंज बने सहारा, दिया सुरक्षा दिलाने का भरोसा पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल तो बुजुर्ग के चेहरे खिले, दी पुलिस को दुआएं ए अहमद सौदागर Lucknow : उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके अगर अपराधियों के निशाने हैं तो अपने भी कोई कोर कसर नहीं […]

Spread the love
Read More