एक लाइव लोकेशन और खेल खत्म , प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

Chittoor Murder Case :  आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पति की हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर मंदिर ले जाने के बहाने अपने पति की हत्या की साजिश रची। मामले में महिला, उसके प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक रमेश (23) तमिलनाडु का रहने वाला था और होसुर की एक निजी कंपनी में काम करता था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हसिनी से हुई थी और दोनों की एक छोटी बेटी भी है।

मंदिर दर्शन के बहाने रची गई साजिश

जांच में सामने आया कि हसिनी का अपने बचपन के दोस्त युगंधर के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर रमेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। महिला ने बच्चे के लिए आशीर्वाद लेने का बहाना बनाकर पति को मल्लप्पा कोंडा पहाड़ियों पर स्थित श्री मल्लेश्वर स्वामी मंदिर चलने के लिए तैयार किया। रास्ते में हसिनी कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से प्रेमी को लगातार लोकेशन भेजती रही। पहाड़ी मार्ग के तीसरे हेयरपिन मोड़ के पास आरोपियों ने पहले से घात लगा रखी थी। पुलिस के अनुसार, हसिनी ने जानबूझकर अपना बैग सड़क पर फेंका। जैसे ही रमेश बाइक रोककर बैग उठाने उतरा, हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

जंगल में मिला शव, CCTV और मोबाइल डेटा बने सबूत

हमले के बाद रमेश ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय दंपति की छोटी बेटी भी उनके साथ मौजूद थी। पुलिस को मामले का सुराग मंदिर मार्ग के CCTV फुटेज, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और GPS लोकेशन से मिला। फुटेज में रमेश अपने परिवार के साथ मंदिर जाते दिखाई दिया, जबकि बाद में हसिनी दो अन्य लोगों के साथ उसी मोटरसाइकिल पर लौटती नजर आई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने जंगल से रमेश का शव बरामद किया और हसिनी, उसके प्रेमी युगंधर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

गुजरात से चलता था नेटवर्क, लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़

PM Modi ने देश को दी बड़ी रेल सौगात, 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

भारतीय टॉप गाइडेंस से निखरेंगी श्रीलंकाई टेक कंपनियां

 

 

Spread the love

One thought on “एक लाइव लोकेशन और खेल खत्म , प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या”

Comments are closed.

Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Gran Noida
Crime News Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के मिले शव नंगला श्रीपदम गांव में घटना से मचा हड़कंप, संपत्ति विवाद की भी चर्चा भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका समेत कई पहलुओं पर जांच उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gran Noida: गौतम बुद्ध नगर के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार सुबह एक ही परिवार के पांच […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची लखनऊ पुलिस

दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा हत्याकांड प्रकरण में तलाश तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश तेज हो गई है। इसी क्रम में लखनऊ क्राइम ब्रांच और एसओजी की टीम महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से भारत-नेपाल सीमा […]

Spread the love
Read More