छह टिप्स अपनाइये, रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाइये

Recipe Tips

Recipe Tips : घर में जब भी पनीर की सब्जी बनती है या फिर कोफ्ते बनते हैं तो उसमे वो रिच, क्रीमी टेस्ट नहीं आता। इस टेस्ट के लिए ही तो लोग रेस्टोरेंट जाते हैं लेकिन अब वही रेस्टोरेंट वाला टेस्ट घर में भी मिल सकता है, बस इन 6 सीक्रेट टिप्स की मदद से तैयार करें ग्रेवी।

घर में जब भी ग्रेवी वाली सब्जी बनती है तो उसमे वो स्वाद नहीं आता जो रेस्टोरेंट में मिलता है। शाही पनीर बना रही हों या फिर बटर चिकन, ग्रेवी में या तो मसाले ज्यादा हो जाते हैं या फिर मसाला कम करो तो फीका, जबकि रेस्टोरेंट में ग्रेवी का टेस्ट बिल्कुल क्रीमी, परफेक्ट टेक्सचर आता है। अगर आपके मन में भी यहीं सवाल उठता है तो ये 6 सीक्रेट टिप्स को नोट कर लें। जो आपकी ग्रेवी वाली सब्जी को बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएगा जिसे खाकर सबके मुंह से केवल तारीफ ही निकलेगी। ये रहे 3 सीक्रेट टिप्स

सीक्रेट नंबर एक : प्याज को कभी भी कच्चा नहीं भूना जाता। रेस्टोरेंट में जब भी ग्रेवी बनती है तो पहले तेल में लच्छेदार प्याज को काटकर ब्राउन कर लेते हैं। उसके बाद इनका पेस्ट बनाते हैं। ऐसा करने से प्याज का मीठापन और टेस्ट दोनों प्रिजर्व हो जाता है। जिसकी वजह से स्पाइस डालने के बाद भी ग्रेवी में हल्की सी मिठास होती है।

सीक्रेट टिप्स दो : फ्राई प्याज के पेस्ट को भूनने के बाद उसमे टमाटर के पेस्ट को डाला जाता है। फिर इसे तब तक भूनते हैं जब तक प्याज और टमाटर का पेस्ट भुनकर तेल नहीं छोड़ देता है।

सीक्रेट टिप्स तीन  : सबसे आखिर में जो तीसरा सीक्रेट है वो है बटर। जिसे ग्रेवी पकाने के बाद डाला जाता है। बटर की रिचनेस और साथ में क्रीम की स्मूदनेस दोनों मिलकर ग्रेवी को काफी बैलेंस टेस्ट देते हैं।

सीक्रेट टिप्स चार  : ग्रेवी को रिच और क्रीमी बनाने के लिए केवल क्रीम और बटर काफी नहीं होता है। प्याज को फ्राई कर पेस्ट बनाने के साथ ही इसमे काजू और मगज के बीचों को भिगोंकर पीस लिया जाता है और इसके पेस्ट को ग्रेवी में टमाटर-प्याज का पेस्ट भुनने के बाद डाला जाता है। जिससे ग्रेवी का टेस्ट क्रीमी बनता है। साथ ही इस तरह बनी ग्रेवी जल्दी खराब नहीं होती है।

सीक्रेट टिप्स पांच : ग्रेवी में वहीं रेस्टोरेंट वाली सुगंध चाहिए तो सबसे आखिर में कसूरी मेथी को क्रश करके सब्जी में डाल दिया जाता है। जिससे वहीं रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर मिलता है।

सीक्रेट टिप्स छह : सबसे आखिरी और जरूरी टिप्स, जब भी ग्रेवी वाली सब्जी बनानी हो जैसे पनीर, चिकन, कटहल या मशरूम तो उसमे खड़े मसाले जरूर डालें। रिच और क्रीमी ग्रेवी के लिए दालचीनी, इलायची डालें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

प्रेमी से ब्रेकअप करना भारी पड़ा युवती को

जलवायु परिवर्तन के कारण बिगड़ रही है आपकी नींद
CBI का बड़ा खुलासा: NEET परीक्षा से पहले ही मोबाइल में मौजूद थे 111 असली सवाल, 13 गिरफ्तार

 

 

Spread the love

One thought on “छह टिप्स अपनाइये, रेस्टोरेंट जैसी सब्जी बनाइये”

Comments are closed.

Lifestyle

इमोशनल चीटिंग क्या है? पार्टनर की इन पांच हरकतों को न करें नजरअंदाज

Emotional cheating: रिलेशनशिप में भरोसा, प्यार और एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार रिश्ते में रहते हुए भी कोई व्यक्ति किसी तीसरे इंसान के साथ भावनात्मक रूप से करीब आने लगता है। इसे इमोशनल चीटिंग (Emotional Cheating) कहा जाता है। इसमें शारीरिक संबंध होना जरूरी नहीं है, लेकिन जब […]

Spread the love
Read More
Lifestyle Religion

चरण स्पर्श करने देने के पहले सौ बार सोचिए

Lucknow: पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ये बात तो सभी जानते हैं कि बड़ों के पैर छूना चाहिए, लेकिन जब कोई […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका

Parijat plant: अक्टूबर का महीना आते ही हरसिंगार यानी परिजात के फूलों की खूबसूरती और खुशबू लोगों का ध्यान खींचने लगती है। सफेद रंग की पंखुड़ियों और नारंगी डंडी वाले ये फूल देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। हरसिंगार को घर के गार्डन के साथ-साथ गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। अगर […]

Spread the love
Read More