गुजरात से चलता था नेटवर्क, लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़

आठ लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, दो कंप्यूटर माउस, एक बाल आउट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

राजफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का इनाम

डरा-धमकाकर अमेरिका के नागरिकों को बनाते थे निशाना

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स टू में चल रहा था गोरखधंधा

  ए अहमद सौदागर

Lucknow Cyber Fraud : पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में ऑपरेशन साइबर के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ओमेक्स टू में संचालित अन्तर्राष्ट्रीय साइबर ठगी के कॉल सेंटर में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर सात हाईटेक जालसाजों को गिरफ्तार किया है।
इस गोरखधंधे को अंजाम देने में छठवीं पास, आठवीं पास, इंटर पास, दसवीं पास के युवा शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया इस गिरोह का सरगना अहमदाबाद गुजरात में बैठकर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा है उसका भाई लखनऊ में रहकर इस गोरखधंधे को संभाल रहा है।

पुलिस उपायुक्त अपराध अनिल कुमार यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम अहमदाबाद गुजरात व हाल पता सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित ओमेक्स आर टू फ्लैट नंबर 901 निवासी पुनीत कुमार वर्मा पुत्र चन्द्रकान्त, कोलकाता बंगाल व हाल पता ओमेक्स आर टू निवासी मोहम्मद सुहैल पुत्र मोहम्मद सलाम, कोलकाता व हाल पता ओमेक्स आर टू निवासी मोहम्मद शहनवाज आलम पुत्र शमशाद, कोलकाता पश्चिम बंगाल व हाल पता ओमेक्स आर टू निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र स्व मोहम्मद असगर, कोलकाता पश्चिम बंगाल व हाल पता ओमेक्स आर टू निवासी मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद सिराज, अहमदाबाद गुजरात व हाल पता ओमेक्स आर टू निवासी दीपेन चन्द्र कांत पटेल पुत्र स्व हीराभाई व कोलकाता पश्चिम बंगाल व हाल पता ओमेक्स आर टू निवासी सज्जाद हुसैन उर्फ सरफराज पुत्र शाह आलम बताया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो खासकर विदेशी नागरिकों से संपर्क कर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। पुलिस उपायुक्त अपराध अनिल कुमार यादव का कहना है कि यह लोग पीड़ितों से प्राप्त धनराशि को सीधे बैंक खातों में न लेकर गिफ्ट कार्ड डिजिटल बाउचर एवं अन्य उपकरण के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे थे। जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि गिरोह संगठित तरीके से अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे।

बताया जा रहा है कि कॉल सेंटर का संचालन आधुनिक इंटरनेट आधारित संचार प्रणाली VOlP calling विशेष कॉलिंग साफ्टवेयर, उच्च गति इंटरनेट, लैपटॉप, आईफोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए से गोरखधंधा किया जा रहा था। खास कर यह लोग विदेशी नागरिकों का डाटा हासिल कर निशाना बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई पर डाका डालने के बाद अमेरिका में बैठा जालसाज हवाला के जरिए रुपए भेजता है। इस गुड वर्क करने वाली टीम को पुलिस उपायुक्त अपराध अनिल कुमार यादव 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

PM Modi ने देश को दी बड़ी रेल सौगात, 75 अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “गुजरात से चलता था नेटवर्क, लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Crime News Rajasthan

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ चले जाने से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक रूप से नाता तोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत परिवार ने शनिवार को जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। […]

Spread the love
Read More