मौसम बदलते ही बुखार और दर्द? सावधान, डेंगू के हो सकते हैं लक्षण

Dengue : बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अक्सर लोग इन्हें मौसम का असर या सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर बुखार अचानक तेज हो, शरीर में ज्यादा दर्द हो, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, अत्यधिक कमजोरी या भूख कम लगने जैसी शिकायत हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये लक्षण डेंगू की ओर भी इशारा कर सकते हैं। हालांकि, ऐसे लक्षण दूसरी वायरल बीमारियों में भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए केवल लक्षणों के आधार पर डेंगू की पुष्टि नहीं की जा सकती।

कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी?

डॉ. हतिंदर जीत सिंह सेठी, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन विभाग, फोर्टिस हॉस्पिटल, मानेसर, गुड़गांव के मुताबिक, अगर बुखार दो से तीन दिनों से ज्यादा बना रहे या लक्षण लगातार बढ़ रहे हों, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। डेंगू की जांच के लिए बीमारी के शुरुआती दिनों में NS1 एंटीजन टेस्ट किया जा सकता है, जबकि बाद के चरण में एंटीबॉडी टेस्ट की मदद ली जाती है। मरीज में प्लेटलेट्स की संख्या और शरीर में पानी की कमी की भी निगरानी की जाती है।

पानी और आराम का रखें विशेष ध्यान

डेंगू या वायरल बुखार के दौरान पर्याप्त आराम करना और शरीर में पानी की कमी न होने देना बेहद जरूरी है। पानी के अलावा नारियल पानी, ORS और अन्य तरल पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह से पैरासिटामोल ली जा सकती है। वहीं, बिना डॉक्टर की सलाह के एस्पिरिन, आइबुप्रोफेन या अन्य पेनकिलर्स लेने से बचना चाहिए। डेंगू की स्थिति में इन दवाओं से ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।

इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

अगर नाक या मसूड़ों से खून आने लगे, लगातार उल्टी हो, पेट में तेज दर्द हो, सांस लेने में परेशानी हो, बहुत ज्यादा कमजोरी या बेचैनी महसूस हो, नींद या चक्कर आने जैसी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खास बात यह है कि डेंगू में बुखार कम होने के बाद भी सावधानी बरतना जरूरी है। कुछ मरीजों में बुखार उतरने के बाद भी जटिलताएं सामने आ सकती हैं। इसलिए बदलते मौसम में तेज बुखार और शरीर में दर्द को सामान्य मानकर नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना और जरूरत पड़ने पर जांच करवाना जरूरी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद

Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां

 

 

Spread the love

Curd
Health

घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद

Curd: दही भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। गर्मियों में हो या रोज के भोजन में, दही को लोग स्वाद के साथ-साथ पोषण के लिए भी खाते हैं। बाजार में मिलने वाली पैकेट वाली दही की लोकप्रियता बढ़ी है, वहीं कई लोग आज भी घर पर दूध और जामन से दही जमाना पसंद करते हैं। […]

Spread the love
Read More
Health Lifestyle

घी, तेल या मक्खन? पराठे के लिए क्या है हेल्दी विकल्प?

Health Tips: भारतीय घरों में पराठा नाश्ते का एक पसंदीदा विकल्प है। आलू, गोभी, पनीर या सादे पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसे अलग-अलग तरह के फैट में सेंकते हैं। किसी को घी में बने पराठे पसंद आते हैं तो कोई तेल का इस्तेमाल करता है। वहीं, कई लोगों के लिए मक्खन में […]

Spread the love
Read More
Symptoms of a heart attack
Health

हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही अकेले में करें ये काम

Symptoms of a heart attack: हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें समय पर इलाज मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार व्यक्ति घर या किसी अन्य जगह पर अकेला होता है और अचानक सीने में दर्द, दबाव या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के […]

Spread the love
Read More