
रहीमाबाद गांव में सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की बेरहमी से हुई हत्या का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद गांव निवासी सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिरजू को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक रहीमाबाद गांव निवासी मेडीलाल बेटे सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाने के बाद करंट लगाकर उसके साथी ने हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मेडीलाल ने बिरजू व तेजू सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ये भी पढें
Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड
DCP दक्षिणी ने बताया कि इस मामले में हत्यारोपियों की गर्दन दबोचने के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्ला पल्ली वसंथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के नेतृत्व में कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थी। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम की टीम ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस टीम की मदद से इस सनसनीखेज वारदात में नामजद बिजनौर के रहीमाबाद निवासी 26 वर्षीय बिरजू पुत्र बांके लाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस घटना में शामिल तेजू अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बिरजू ने पूछताछ में बताया कि 28 सितंबर 2026 को मृतक सचिन ने उधार कुछ रुपए मांगा तो कहा मेरे पास पैसे नहीं हैं। इस पर सचिन ने अपनी मोटरसाइकिल को किसी के हाथों गिरवी रख दिया। फिर उस पैसे से मृतक सचिन और आरोपी बिरजू ने शराब पी। जैसे ही सचिन नशे में चूर हुआ तो कातिल बिरजू के मन में लालच आई तो गला दबाने के बाद बिजली का करंट लगाकर सचिन को मौत की नींद सुलाने के बाद उसके पास रखी रकम को लेकर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
घर की दही या पैकेट वाली? जानें कौन सी दही है ज्यादा फायदेमंद
Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां
BSF कार्रवाई में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, भारत के प्रभारी राजदूत तलब

