पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

  • जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता

Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ क्षेत्र में सबसे आगे है।

पूर्वी यूपी में वायरलेस सेगमेंट में जियो के पास लगभग 40.35% हिस्सेदारी है। जियो ने अगस्त 2026 में पूर्वी यूपी में अधिकतम- 2.65 लाख सब्सक्राइबर जोड़े, और सर्कल में ऑपरेटरों के बीच शीर्ष स्थान हासिल किया।

जियो के बाद एयरटेल 4.18 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ नंबर दो पर, वोडाफोन-आईडिया 1.66 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ नंबर तीन पर और BSNL लगभग 84.77 लाख उपभोक्ताओं के साथ नंबर चार पायदान पर स्थित हैं। महीने में एयरटेल ने 7139 उपभोक्ता , वोडाफोन-आईडिया ने 8723 और BSNL ने लगभग 25119 उपभोक्ताओं की नेट बढ़ोतरी दर्ज की।

ये भी पढें

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी, जियो ने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेगमेंट में अधिकतम सब्सक्राइबर जोड़कर अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया है। 5G FWA सेगमेंट में पूर्वी यूपी में जियो का उपभोक्ता बेस 8.16 लाख तक पहुंच गया, जिसमें अगस्त 2026 में अधिकतम 16,958 कनेक्शनों की नेट बढ़ोतरी हुई। इसी तरह UBR FWA सेगमेंट में, जियो ने महीने के दौरान क्षेत्र में 14,653 कनेक्शन जोड़े, जिससे कुल UBR FWA बेस 3.54 लाख हो गया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में वायरलाइन सेगमेंट में भी जियो 7.93 लाख कनेक्शनों के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद एयरटेल के 4.34 लाख कनेक्शन और BSNL के 1.46 लाख कनेक्शन रहे। अगस्त 2026 के TRAI डेटा के अनुसार पूर्वी यूपी में वायरलाइन सेगमेंट, वायरलेस तथा फिक्स्ड  वायरलेस सेगमेंट – तीनों में जियो ने नंबर एक पायदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

सितंबर की गिरावट के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर ₹1.50 लाख के पार भाव

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय का बड़ा दावा, बोले- ‘दृश्यम 2’ से है बेहतर

नौतनवां ब्लाक के कोहरगड्डी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न

 

 

Spread the love

Business Uttar Pradesh

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारतीय स्टेट बैंक ने सितंबर में विभिन्न शासकीय योजनाओं और प्राथमिकता क्षेत्र के तहत जिले के 2,094 लाभार्थियों को 4,307.86 लाख रुपये (करीब 43.08 करोड़) का ऋण स्वीकृत किया। विकास भवन सभागार में वृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित […]

Spread the love
Read More
Gold Price Today
Business

सितंबर की गिरावट के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर ₹1.50 लाख के पार भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। एक अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने दोबारा ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर पार कर लिया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आई। सितंबर में सोने की कीमतों में […]

Spread the love
Read More
Business Delhi Uttar Pradesh

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra लॉन्च, 11,600mAh बैटरी और Galaxy AI का मिलेगा सपोर्ट

Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज लॉन्च, 14.6 इंच डिस्प्ले और Dimensity 9500 प्रोसेसर से लैस New Delhi :  Samsung ने अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस लाइनअप में Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ को शामिल किया है। दोनों टैबलेट को खास तौर पर प्रोडक्टिविटी, […]

Spread the love
Read More