त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को आठ अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक रात आठ बजे रवाना होगी। ट्रेन दरियागंज, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़ होते हुए रात 1:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ग्वालियर, धौलपुर और आगरा कैंट होते हुए ट्रेन बयाना, श्री महावीर जी, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर पहुंचेगी।

ये भी पढें

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

इसके बाद ट्रेन किशोर पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन और मावली होते हुए राणा प्रताप नगर शाम 5:24 बजे पहुंचेगी और निर्धारित ठहराव के बाद उदयपुर सिटी शाम 5:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो उदयपुर से रात 10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, बूंदी, किशोर पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीर जी और बयाना होते हुए आगरा कैंट सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद धौलपुर, ग्वालियर होते हुए ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी। झांसी से रवाना होने के बाद ट्रेन टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर और दरियागंज में ठहराव लेते हुए खजुराहो रात 8:45 बजे पहुंचेगी। रेल प्रशासन के इस फैसले से त्योहारों के दौरान खजुराहो, बुंदेलखंड, झांसी, ग्वालियर, आगरा और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी। विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

बिजनौर: गला दबाने के बाद करंट लगाकर हत्या करने वाला आरोपित पकड़ा गया

Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड

 

 

Spread the love

One thought on “त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अब छोटे शहरों की ओर बढ़े पहिए, एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी CM योगी के प्रयासों से त्योहारों में छोटे शहरों की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठवासियों को मिलने लगेगी सुविधा प्रदेश के 50 हजार से अधिक चालक जुड़े, टू और थ्री […]

Spread the love
Read More
Jitiya Vrat 2026
homeslider Religion

Jitiya Vrat 2026: पूजा में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां

जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत को संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन कई महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम के समय भगवान जीमूतवाहन की पूजा करती हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्रत के दौरान पूजा-पाठ के साथ कुछ नियमों का पालन भी […]

Spread the love
Read More