Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रही है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, ग्लोबल रोडशो में जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी तथा रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने संभावित निवेशकों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों के जरिए कंपनी ने निवेशकों के सामने अपने कारोबार और IPO से जुड़ी योजनाओं की जानकारी रखी।

ये भी पढें

गांधी जयंती पर कालीचरण PG कॉलेज में कार्यक्रम, वृक्षारोपण और भाषण प्रतियोगिता

कब लॉन्च हो सकता है Jio IPO?

जियो प्लेटफॉर्म्स ने अभी IPO की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, बाजार से जुड़ी रिपोर्टों में इसके 2026 के आखिरी महीनों में आने की संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक IPO दिवाली के आसपास या साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अंतिम तारीख की पुष्टि कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

इश्यू प्राइस और GMP पर क्या अपडेट?

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का इश्यू प्राइस और प्राइस बैंड अभी सामने नहीं आया है। इसी वजह से ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP की भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। आमतौर पर प्राइस बैंड की घोषणा के बाद ग्रे मार्केट में शेयरों के संभावित प्रीमियम को लेकर गतिविधियां देखने को मिलती हैं।

ये भी पढें

घी, तेल या मक्खन? पराठे के लिए क्या है हेल्दी विकल्प?

शेयरहोल्डर्स के लिए हो सकता है रिजर्वेशन

19 जून 2026 को दाखिल ड्राफ्ट पेपर के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा शेयरहोल्डर्स के लिए शेयरहोल्डर रिजर्वेशन कैटेगरी का प्रावधान बताया है। हालांकि, इस कैटेगरी के तहत कितने शेयर आरक्षित होंगे, इसका सटीक प्रतिशत अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। इस संबंध में अंतिम जानकारी सेबी की समीक्षा और कंपनी के फाइनल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के बाद सामने आ सकती है।

सेबी से मिली मंजूरी

जियो प्लेटफॉर्म्स को IPO प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए सेबी की अंतिम टिप्पणियां मिल चुकी हैं। कंपनी ने जून 2026 में ड्राफ्ट IPO पेपर दाखिल किए थे और सेबी ने 28 अगस्त को अपनी अंतिम टिप्पणियां जारी कीं।

ये भी पढें

Review: ‘दुपहिया’ सीजन 2 में पेपर लीक और टावर का बवाल

ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, कंपनी 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही है। यह इश्यू के बाद की इक्विटी का करीब 2.9 प्रतिशत हो सकता है। रिपोर्टों के अनुसार, IPO के जरिए कंपनी का संभावित वैल्यूएशन करीब 137 अरब डॉलर आंका जा रहा है।

IPO की रकम का कहां होगा इस्तेमाल?

IPO से जुटाई जाने वाली राशि का बड़ा हिस्सा रिलायंस जियो इन्फोकॉम के करीब 27,500 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज के भुगतान या पहले भुगतान में इस्तेमाल किया जा सकता है। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए रखी जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गांधी जयंती पर कालीचरण PG कॉलेज में कार्यक्रम, वृक्षारोपण और भाषण प्रतियोगिता

हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही अकेले में करें ये काम

बलरामपुर में नवजात को खेत में फेंका, मां-नानी गिरफ्तार

 

 

 

Spread the love

New Delhi
Business Technology

जमीन से आसमान तक जियो नई छलांग

•6 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंच, समुद्र और बॉर्डर इलाकों को भी जोड़ने का विजन • IMC की थीम ‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’, जियो की नजर जमीन से आगे अंतरिक्ष तक New Delhi: जमीन पर मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद अब जियो की नजर अंतरिक्ष पर है। कंपनी करीब 1,600 सैटेलाइट की प्रस्तावित कॉन्स्टेलेशन […]

Spread the love
Read More
Business

UPI पर शुल्क कटौती को लेकर नौतनवां में व्यापारियों ने जताया विरोध

नगर अध्यक्ष संतोष के नेतृत्व मे व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी नौतनवां को सौंपा ज्ञापन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  UPI भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नौतनवां नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी नौतनवां कुणाल को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business

ICICI Life Insurance का नया ब्रांड अवतार, ‘हर कल आसान’ के साथ नई शुरुआत

Mumbai: ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने अपनी नई ब्रांड पहचान और नई टैगलाइन ‘हर कल आसान’ पेश करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, नई ब्रांड पहचान का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों के लिए जीवन बीमा को अधिक सरल, पारदर्शी, लचीला और सुविधाजनक बनाने के उसके प्रयासों को सामने रखना है। कंपनी का कहना है […]

Spread the love
Read More