हर दिन गैस और एसिडिटी हो रही है? इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर ने बताए इसके चार बड़े कारण

Causes of gas and acidity

Causes of gas and acidity : अगर आपको रोजाना पेट में गैस, पेट फूलना या एसिडिटी की समस्या हो रही है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कभी-कभार मसालेदार या भारी भोजन के बाद गैस बनना आम बात है, लेकिन यदि यह परेशानी लगातार बनी रहती है तो यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है।

साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और MD डॉ. बिमल छाजेर के अनुसार, लगातार गैस और एसिडिटी की समस्या के पीछे केवल गलत खानपान ही नहीं, बल्कि आपकी जीवनशैली और मानसिक तनाव भी बड़ी वजह हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इन कारणों पर ध्यान दिया जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

गलत खानपान बन सकता है सबसे बड़ा कारण

रोजाना तली-भुनी, मसालेदार और जंक फूड खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके अलावा राजमा, छोले, पत्ता गोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी कुछ सब्जियां भी कई लोगों में गैस बनने का कारण बन सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक और अधिक शुगर वाले पेय भी पेट में गैस और एसिडिटी बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कौन-सा भोजन आपके शरीर को सूट नहीं करता।

ये भी पढ़ें

IPS अधिकारी तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

 खाने की गलत आदतें बढ़ाती हैं परेशानी

बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाना, भोजन के दौरान लगातार बातें करना, एक बार में जरूरत से ज्यादा खाना या देर रात भोजन करना पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इन आदतों के कारण खाना सही तरीके से नहीं पचता और पेट में गैस, भारीपन तथा एसिडिटी की शिकायत बढ़ जाती है।

खराब गट हेल्थ भी है जिम्मेदार

आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। लेकिन लगातार जंक फूड, पैकेज्ड फूड और मीठी चीजों का सेवन इन अच्छे बैक्टीरिया को कम कर देता है। इससे गट हेल्थ बिगड़ने लगती है और भोजन ठीक से नहीं पचता। परिणामस्वरूप गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं बार-बार होने लगती हैं।

तनाव और एंजायटी का भी पड़ता है असर

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक तनाव और चिंता का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। तनाव के कारण पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी, गैस और पेट में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है जितना सही खानपान।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

Delhi Protest : छात्र प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘जब बोला है, तो सुनना भी पड़ेगा’

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी से मजबूत हुआ भारत का स्क्वॉड

Spread the love

2 thoughts on “हर दिन गैस और एसिडिटी हो रही है? इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर ने बताए इसके चार बड़े कारण

Comments are closed.

Identifying foreign garlic
Health Lifestyle

आपकी रसोई में तो नहीं पहुंच रहा विदेशी लहसुन? खरीदते समय इन बातों से करें पहचान

Identifying foreign garlic :  भारतीय रसोई में लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। सब्जी, दाल और कई तरह के व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाला लहसुन बाजार में अलग-अलग किस्मों और आकार में मिलता है। इसी बीच बाजार में विदेशी, खासकर कथित चाइनीज लहसुन की मौजूदगी को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही […]

Spread the love
Read More
Cancer Prevention
Health

भारत में कैंसर से कैसे बचें? जानिए समय पर पहचान और बचाव के तीन सबसे असरदार तरीके

Cancer Prevention :  भारत में कैंसर तेजी से एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। आधुनिक इलाज, बेहतर अस्पताल और नई तकनीकों के बावजूद हर साल लाखों लोग कैंसर से अपनी जान गंवा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अधिकांश मरीज तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, जब बीमारी अंतिम या […]

Spread the love
Read More
Japanese Beauty Secrets
Health Lifestyle

जापानी ब्यूटी सीक्रेट हीलिंग और नरिशमेंट से पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल

नेचुरल ब्यूटी का जापानी फॉर्मूला Japanese Beauty Secrets: दुनियाभर में जापानी महिलाओं की साफ, चमकदार और लंबे समय तक जवां दिखने वाली त्वचा की अक्सर तारीफ की जाती है। उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई देता है और उनके बाल भी मजबूत, घने व प्राकृतिक चमक से भरपूर होते हैं। ऐसे […]

Spread the love
Read More