छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara:

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें कई ट्रेनें आरा जंक्शन होकर गुजरेंगी, जिससे भोजपुर और आसपास के यात्रियों को भी अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले बिहार के प्रवासियों को त्योहार पर घर लौटने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। नियमित ट्रेनों में टिकट को लेकर होने वाली मारामारी कम करने के साथ अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

ये भी पढें

अमावस्या-पूर्णिमा पर राजघाट नरौरा जाना होगा सरल, अलीगढ़ से चलेगी ट्रेन

नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का रोजाना संचालन

गाड़ी संख्या 04087/04088 नई दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल का संचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। नई दिल्ली से ट्रेन दोपहर 3:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद DDU, बक्सर और आरा जंक्शन पर ठहराव लेते हुए यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से ट्रेन दोपहर 3:10 बजे चलेगी और 3:40 बजे आरा, 4:45 बजे बक्सर तथा 7:15 बजे DDU पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

आनंद विहार-राजगीर एसी स्पेशल भी विकल्प

गाड़ी संख्या 04069/04070 आनंद विहार-राजगीर एसी स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार से रात 12:20 बजे रवाना होने वाली यह ट्रेन बक्सर और आरा होते हुए पटना पहुंचेगी और रात 11:30 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में राजगीर से ट्रेन बुधवार और शनिवार को रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 3:50 बजे आरा पहुंचेगी और DDU होते हुए अगले दिन रात 11:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ये भी पढें

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल भी चलेगी

त्योहारी सीजन में 04051/04052 नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल भी 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी। नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे चलने वाली ट्रेन अगले दिन DDU, बक्सर, आरा और पटना होते हुए रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में हावड़ा से ट्रेन रात 1:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:24 बजे आरा तथा 3:05 बजे DDU पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

दिल्ली-कामाख्या स्पेशल से पूर्वोत्तर तक सुविधा

गाड़ी संख्या 04067/04068 दिल्ली-कामाख्या पूजा स्पेशल 12 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। दिल्ली से रात 11:55 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:10 बजे आरा और रात 8:15 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके बाद बुधवार को दोपहर 3:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में कामाख्या से ट्रेन बुधवार शाम सात बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:48 बजे आरा होते हुए शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार

भारत-म्यांमार विकास सहयोग को नई रफ्तार, पाँच प्रोजेक्ट्स पर MOU

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया मजबूत आर्थिक संदेश

 

 

Crime News homeslider Uttar Pradesh

ज़रूरी सूचना – इस मासूम को उसके माता-पिता तक पहुंचाएं 

चिनहट: लावारिस हालत में मिला एक मासूम बच्चा, माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट के कमता चौकी क्षेत्र में एक करीब पांच वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। वह अपने माता-पिता या फिर अन्य सदस्यों का नाम नहीं बता पा रहा है। बच्चा अभी थाना चिनहट में […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

भैंस के बहाने योगी-अखिलेश की सियासत

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन महीने बाकी हैं, लेकिन नेताओं की जुबान बता रही है कि 2027 की लड़ाई का दबाव अभी से सिर चढ़कर बोलने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिलेश यादव पर हमला करने के लिए भैंस का सहारा लेना पड़ा और अखिलेश को अपने बचाव में भगवान […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती से बढ़ी अखिलेश की बेचैनी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े और चौंकाने वाले तीसरे मोर्चे की दस्तक हो चुकी है। लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन […]

Read More