JioFinance ऐप से जानिए आर्थिक सेहत, फायदे भी लीजिए

JioFinance : रिलायंस जियो ने अपने JioFinance ऐप में दो नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो यूजर्स के लिए उनकी वित्तीय स्थिति को समझना और अलग-अलग फाइनेंशियल सर्विसेज का फायदा उठाना आसान बना सकते हैं। कंपनी ने JioFinance+ और JioFinance360 नाम से ये दोनों सुविधाएं पेश की हैं। इनके जरिए यूजर्स को अपनी वित्तीय स्थिति का एक जगह पूरा आकलन मिलने के साथ-साथ चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे।

JioFinance+ में मिलेंगे एक्स्ट्रा फायदे

JioFinance+ को एक मेंबरशिप प्रोग्राम के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती ऑफर के तहत इसे पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। Nइस सदस्यता के तहत पात्र पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों को ₹5,000 तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है। वहीं, पात्र क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का कैश वैल्यूबैक दिया जा सकता है। इसके अलावा, JioFinance+ यूजर्स को JioGold से जुड़े ट्रांजैक्शन पर भी अतिरिक्त फायदा मिलेगा। ₹2,500 या उससे अधिक की एकमुश्त JioGold खरीद पर 1 फीसदी अतिरिक्त गोल्ड मिलने की सुविधा दी गई है। पात्र ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 25 फीसदी ज्यादा JioPoints भी मिल सकते हैं।

JioFinance360 बताएगा पैसों की पूरी ‘हेल्थ’

JioFinance का दूसरा नया फीचर JioFinance360 है। इसका उद्देश्य यूजर्स को उनकी वित्तीय स्थिति की आसान और व्यापक तस्वीर दिखाना है। यह फीचर ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और अन्य वित्तीय जानकारी को एक साथ जोड़कर 0 से 100 के बीच Financial Health Score तैयार करेगा। इससे ग्राहक यह समझ पाएंगे कि उनकी मौजूदा वित्तीय स्थिति कितनी मजबूत है।

खर्च से लेकर निवेश तक का मिलेगा रिपोर्ट कार्ड

JioFinance360 सिर्फ एक स्कोर तक सीमित नहीं रहेगा। यह यूजर्स को उनके खर्च, बचत, कर्ज, निवेश, बीमा और टैक्स प्लानिंग से जुड़ी जानकारी भी देगा। मसलन, ग्राहक यह देख सकेंगे कि उनकी कमाई के मुकाबले खर्च कितना है, कर्ज का स्तर सही है या नहीं और निवेश उनकी वित्तीय जरूरतों के मुताबिक सही दिशा में है या नहीं। इसके साथ ही बीमा कवरेज और टैक्स बचत से जुड़े संभावित सुधारों की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल होगी। कंपनी के अनुसार, JioFinance360 की यह वित्तीय रिपोर्ट मुफ्त उपलब्ध होगी और जरूरत के आधार पर यूजर्स को अपनी वित्तीय स्थिति बेहतर करने के सुझाव भी दिए जाएंगे।

ग्राहकों को एक ही जगह मिलेगी वित्तीय जानकारी

Jio Finance Platform & Service Limited की CEO सुरभे एस. शर्मा के मुताबिक, इन नए फीचर्स का उद्देश्य ग्राहकों को उनके पैसों से जुड़ी स्थिति की स्पष्ट जानकारी देना है। साथ ही कंपनी चाहती है कि पात्र ट्रांजैक्शन के जरिए ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू मिल सके। कुल मिलाकर, JioFinance+ जहां यूजर्स को चुनिंदा वित्तीय सेवाओं और ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त लाभ देने पर केंद्रित है, वहीं JioFinance360 उनकी पूरी वित्तीय सेहत का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का काम करेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

घर का खाली फ्लोर बन गया PG तो संभल जाएं, जानें कब लगती है परमिशन

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

 

Business

घर का खाली फ्लोर बन गया PG तो संभल जाएं, जानें कब लगती है परमिशन

घर का खाली फ्लोर बना PG तो कमाई के साथ बढ़ सकती है कानूनी परेशानी Rules for opening a PG: आज के समय में घर की अतिरिक्त जगह से कमाई करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर जैसे बड़े शहरों में लोग अपने मकान के खाली कमरे या फ्लोर को PG यानी […]

Read More
Crude Oil Price
Business Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल पर बढ़ सकता है महंगाई का बोझ! ₹23 प्रति लीटर तक नुकसान में तेल कंपनियां

पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम? कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, तेल कंपनियों को भारी नुकसान; जानें आज के रेट international : बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल रहा है। ग्लोबल ऑयल मार्केट में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच क्रूड ऑयल की औसत कीमत करीब 100 डॉलर […]

Read More
i phone 18 peo max
Business homeslider Uttar Pradesh

iPhone 18 Pro Max की कीमत ने बढ़ाई टेंशन! भारत में ₹20 हजार तक महंगा हो सकता है फोन

iPhone 18 Pro Max की भारत में कितनी होगी कीमत? ₹1.70 लाख तक जा सकता है दाम, जानें पूरा हिसाब Apple के नए iPhone 18 Pro Max की अमेरिकी कीमत सामने आने के बाद भारतीय ग्राहकों के बीच इसकी संभावित कीमत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कंपनी ने इस बार Pro Max मॉडल […]

Read More