लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस, जानिए किन लोगों को तुरंत करानी चाहिए जांच

Hepatitis testing

Hepatitis testing : हेपेटाइटिस एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो सीधे हमारे लीवर को प्रभावित करती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसके कई प्रकार, खासकर हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C, लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर में मौजूद रह सकते हैं। यही वजह है कि इन्हें अक्सर “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है। समय पर पहचान न होने पर यह बीमारी धीरे-धीरे लीवर सिरोसिस, लिवर फेलियर और यहां तक कि लिवर कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या हर व्यक्ति को हेपेटाइटिस की जांच करानी चाहिए? इस सवाल का जवाब फोर्टिस हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. रिंकेश कुमार बंसल ने विस्तार से दिया है।

हर किसी के लिए जरूरी नहीं है टेस्ट

डॉ. रिंकेश कुमार बंसल के अनुसार, हर व्यक्ति को नियमित रूप से हेपेटाइटिस की जांच कराने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनमें संक्रमण का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। ऐसे लोगों के लिए समय पर स्क्रीनिंग बेहद जरूरी है, ताकि बीमारी का पता शुरुआती चरण में ही चल सके और इलाज समय पर शुरू किया जा सके।

ये भी पढ़ें

हर दिन गैस और एसिडिटी हो रही है? इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर ने बताए इसके चार बड़े कारण

किन लोगों को जरूर करानी चाहिए जांच?

विशेषज्ञों के मुताबिक निम्न लोगों को हेपेटाइटिस B और C की जांच अवश्य करानी चाहिए—

  • जिन लोगों को कभी संक्रमित रक्त (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) चढ़ाया गया हो।
  • असुरक्षित इंजेक्शन या सुई का इस्तेमाल हुआ हो।
  • टैटू या पियर्सिंग असुरक्षित तरीके से कराई हो।
  • डायलिसिस पर रहने वाले मरीज।
  • डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी जो संक्रमित रक्त के संपर्क में आते हैं।
  • जिनके परिवार में किसी सदस्य को हेपेटाइटिस B या C हो।
  • गर्भवती महिलाएं, ताकि संक्रमण नवजात शिशु तक न पहुंचे।

इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से लगातार थकान महसूस हो रही है, पीलिया हो, भूख कम लग रही हो, पेट में सूजन या दर्द बना रहता हो या लिवर से जुड़ी कोई अन्य समस्या दिखाई दे रही हो, तो डॉक्टर की सलाह लेकर तुरंत जांच करानी चाहिए। कई बार शुरुआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं, इसलिए लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है।

बचाव और इलाज दोनों संभव

विशेषज्ञ बताते हैं कि हेपेटाइटिस B से बचाव के लिए सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध है। वहीं हेपेटाइटिस C का समय रहते पता चल जाए तो आधुनिक दवाओं से इसका सफल इलाज संभव है। इसलिए जागरूकता, समय पर जांच और सही उपचार इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

IPS अधिकारी तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

Delhi Protest : छात्र प्रदर्शन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘जब बोला है, तो सुनना भी पड़ेगा’

भारत-अमेरिका संबंधों को नई रफ्तार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और AI में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

One thought on “लिवर को चुपचाप नुकसान पहुंचाता है हेपेटाइटिस, जानिए किन लोगों को तुरंत करानी चाहिए जांच”

Comments are closed.

Health Lifestyle Sports

समय पर न सोना दिल के लिए खतरनाक

Heart Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों की नींद का रूटीन भी बिगाड़ दिया है। कई लोग देर रात तक मोबाइल चलाते रहते हैं और रात 1-2 बजे सोने के बाद सुबह देर से उठते हैं।  कुछ लोगों का सोने और जागने का समय हर दिन अलग होता है। भले […]

Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Read More
Health

रात में जंक फूड खाना पड़ सकता है भारी, जानें सेहत पर असर

JunkFoodSideEffects : आजकल देर रात तक जागना और इस दौरान जंक फूड या पैकेज्ड स्नैक्स खाना लोगों की आम आदत बन गई है। टीवी देखते हुए या मोबाइल चलाते समय चिप्स, बिस्किट, नमकीन और दूसरे प्रोसेस्ड फूड का सेवन कब ज्यादा हो जाता है, इसका पता भी नहीं चलता। लेकिन रात में बार-बार ऐसी चीजें […]

Read More