साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

Green Gas मीटर अपडेट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस लोगों से सावधान रहने के लिए किया अपील

किसी भी अनजान कॉल आने पर क्लिक न करें- आईपीएस अधिकारी किरन यादव

ए अहमद सौदागर

Lucknow : साइबर फ्राड करने वाले शातिरों से आम जनता को बचाने के लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। इसके तहत एसएमएस के जरिए या फिर प्रमुख स्थानों पर साइबर फ्राड के तरीके और उससे बचने के उपाय संबंधित जानकारियां देने वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। इसी के साथ एसएमएस के जरिए लोगों को संदेश दिए जाएंगे।

Green Gas/मीटर अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजकर की जा रही साइबर ठगी से आमजन को सतर्क एवं जागरूक करने के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त, क्राइम द्बारा दी गयी बाइट।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव के मुताबिक इस समय लोगों के मोबाइल फोन पर तरह-तरह के मैसेज या कॉल आती हैं और फोन करने वाले खुद को पुलिस अधिकारी या फिर बिजली विभाग का अफसर बताकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस तरह के कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 47 लाख लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

बताया गया कि साइबर थाने में रोजाना ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें आ रही हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपना कर हाईटेक जालसाज लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं।
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी के मोबाइल फोन को अनजान कॉल या मेसेज आए तो कत्तई क्लीक न करें और इस तरह की घटना होने पर इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

मुकेश अंबानी महिलाओं की हिमायत में उतरे

‘मुझे आराम नहीं चाहिए’, लंबे ब्रेक पर सिराज का बड़ा बयान

सहारनपुर मस्जिद गिराने पर हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब

बुंदेलखंड के खूंखार डाकू की कहानी, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने जीता दिल

स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे छिपा साइंस

सैरपुर: अपनों से रूठे युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी

JIO ने पाट दी सात समंदर की दूरी, अब सीधे विदेशों से ले दे सकेंगे पैसा

 

 

Crime News

गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

2,11,800 रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : इंदिरा नगर क्षेत्र दो घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर गाजीपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उपनिरीक्षक धनपाल, हेड कांस्टेबल बालकुश, हेड कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, कांस्टेबल भुवन विक्रम के अलावा […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More