शुगर का आयुर्वेदिक रामबाण इलाज? डायबिटीज मरीज इन प्राकृतिक चीजों से रख सकते हैं ब्लड शुगर कंट्रोल

diabetes ayurvdic treatment 18 02 2026 1771380136

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खानपान की आदतों ने मधुमेह यानी Diabetes को आम समस्या बना दिया है। जब शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, तो खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो हृदय, किडनी और आंखों पर गंभीर असर पड़ सकता है। आयुर्वेद में डायबिटीज को केवल दवा से नहीं, बल्कि जड़ी-बूटियों और जीवनशैली सुधार के जरिए संतुलित करने पर जोर दिया जाता है। कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ प्राकृतिक चीजों का नियमित सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

 

मेथी दाना: रात में एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।

जामुन: जामुन के बीजों का चूर्ण पारंपरिक रूप से शुगर कंट्रोल में उपयोग किया जाता है। इसे दही या गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है।

करेला: कड़वे स्वाद वाला करेला शरीर में शुगर लेवल संतुलित रखने में सहायक माना जाता है। इसका जूस या सब्जी दोनों लाभकारी हो सकते हैं।

आंवला और हल्दी: आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जबकि हल्दी सूजन कम करने में मदद करती है। दोनों का संयोजन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकता है।

ये भी पढ़ें

10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

 

सदाबहार के फूल: इसकी पत्तियों का सीमित और विशेषज्ञ की सलाह से उपयोग किया जाता है। इसके साथ रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, योग करना और जंक फूड से दूरी बनाना जरूरी है। हालांकि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना अनिवार्य है।

 

Spread the love

Health

बार-बार भूलने और कन्फ्यूजन को न करें नजरअंदाज, Vitamin B12 की कमी हो सकती है वजह

Vitamin B12 Deficiency :  अगर आपको बार-बार बातें भूलने, काम पर ध्यान न लगने, मानसिक थकान, कन्फ्यूजन या सोचने-समझने में दिक्कत महसूस होती है, तो इसे सिर्फ तनाव या नींद की कमी समझकर नजरअंदाज न करें। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लक्षण कई बार शरीर में Vitamin B12 की कमी का संकेत भी हो […]

Spread the love
Read More
Health

प्रोटीन से भरपूर कुलथी की दाल क्यों है सेहत के लिए खास? जानिए पांच बड़े स्वास्थ्य लाभ

Horse Gram Benefits :  प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी खाद्य पदार्थों की तलाश कर रहे लोगों के लिए कुलथी (हॉर्स ग्राम) की दाल एक बेहतर विकल्प हो सकती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, यह दाल न केवल शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करती है, बल्कि पाचन, वजन नियंत्रण, हड्डियों की मजबूती […]

Spread the love
Read More
Liver health measures
Health

30 की उम्र के बाद लिवर की सेहत जरूरी: जानिए बचाव के सात आसान और असरदार उपाय

Liver health measures : 30 साल की उम्र के बाद ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल का स्वास्थ्य की नियमित जांच तो लोग कराने लगते हैं, लेकिन इस दौरान अक्सर एक बेहद अहम अंग की अनदेखी हो जाती है—लिवर। विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर शरीर का […]

Spread the love
Read More