माइग्रेन को हल्के में न लें, महिलाओं में हार्मोनल बदलाव बन रहे बड़ी वजह

Migraine in women : सिर के एक हिस्से, आंखों के आसपास या पूरे माथे में होने वाला तेज दर्द केवल सामान्य सिरदर्द नहीं, बल्कि माइग्रेन भी हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि माइग्रेन महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक देखा जाता है और इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव हैं। न्यूरोसर्जन प्रोफेसर दलजीत सिंह के अनुसार, महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव माइग्रेन का प्रमुख कारण बन सकता है।

डॉक्टर के मुताबिक, मासिक धर्म शुरू होने से दो-तीन दिन पहले या उसके बाद एस्ट्रोजन का स्तर घटने पर कई महिलाओं को तेज सिरदर्द होता है, जिसे मेंस्ट्रुअल माइग्रेन कहा जाता है। इसके अलावा, ओव्यूलेशन के दौरान भी हार्मोन में बदलाव के कारण माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि प्रीमेनोपॉज के दौरान भी माइग्रेन की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इस अवधि में हार्मोन लगातार बदलते रहते हैं और मासिक धर्म अनियमित हो सकता है। यही कारण है कि 40 वर्ष की उम्र के बाद कई महिलाओं में माइग्रेन के मामले बढ़ जाते हैं। वहीं, मेनोपॉज के बाद हार्मोन स्थिर होने पर कई महिलाओं में माइग्रेन की समस्या कम हो जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि माइग्रेन के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। दर्द बढ़ने का इंतजार करने के बजाय चिकित्सक की सलाह से दवा लेना अधिक प्रभावी माना जाता है। समय पर उपचार से माइग्रेन के अटैक की तीव्रता और अवधि को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खान-पान और जीवनशैली में सुधार भी माइग्रेन की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैग्नीशियम से भरपूर आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित 7 से 8 घंटे की नींद, योग और ध्यान जैसी गतिविधियां माइग्रेन के ट्रिगर को कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही तेज धूप, अत्यधिक गर्मी, तेज हवा और एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सिरदर्द बार-बार हो रहा है, लंबे समय तक बना रहता है या सामान्य दवाओं से राहत नहीं मिलती, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में न्यूरोलॉजिस्ट या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लेकर समय पर जांच और उपचार कराना आवश्यक है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

36 में 27 गुण मिले, फिर भी नहीं बचा रिश्ता; केतन अग्रवाल मौत मामले में नए खुलासे

इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर तीखा विरोध: ट्रस्ट भंग करने और नई व्यवस्था बनाने की उठी मांग

PGI कर्मचारियों का निदेशक कार्यालय पर घेराव, DPC बैठक टलने से फूटा गुस्सा

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “माइग्रेन को हल्के में न लें, महिलाओं में हार्मोनल बदलाव बन रहे बड़ी वजह”

Comments are closed.

Benefits of Okra
Health

भिंडी खाने के हैं कई फायदे, डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया क्यों डाइट में जरूर शामिल करें यह सब्जी

Benefits of Okra: भारतीय रसोई में भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। मसालेदार भिंडी हो, भरवा भिंडी या फिर भिंडी दो प्याजा, इसका स्वाद हर रूप में अलग और खास होता है। लेकिन स्वाद के साथ-साथ भिंडी पोषण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें […]

Spread the love
Read More
Health

बच्चों को किस उम्र तक करानी चाहिए ब्रेस्टफीडिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताया सही समय

Breastfeeding Benefits  : जब बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है, तो शुरुआती महीनों में उसका शरीर बेहद नाजुक होता है। ऐसे में उसके बेहतर विकास और मजबूत इम्युनिटी के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। नवजात शिशु के लिए मां का दूध सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि उसके शुरुआती जीवन का बेहद महत्वपूर्ण पोषण स्रोत […]

Spread the love
Read More
 Oral Health and Heart Disease
Health

दांतों की सफाई में लापरवाही से बढ़ सकता है दिल की बीमारी का खतरा? जानें कनेक्शन

 Oral Health and Heart Disease: ओरल हेल्थ को अक्सर लोग सिर्फ दांतों की सफाई तक सीमित मानते हैं, लेकिन मुंह की सेहत का असर शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। खासकर मसूड़ों की बीमारी यानी पीरियोडोंटल डिजीज को लेकर हुए कई शोधों में इसे हृदय रोगों के बढ़े हुए जोखिम से जोड़ा […]

Spread the love
Read More