बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

Lucknow
  • यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल
  • देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी होनी चाहिए कि वह कौन सी दवा ले रहा है और किस बीमारी के लिए उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 25 at 1.53.43 PM
ब्रजेश पाठक ने हिंदी में लिखी दवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि पर्चे पर दवाओं और आवश्यक जांचों के नाम देवनागरी में भी लिखे जाएं, ताकि मरीज और उसके परिजन आसानी से उन्हें समझ सकें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में भाषा की सरलता मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढें

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

 

चिकित्सक यदि मरीज से उसकी समझ की भाषा में संवाद करेंगे तो उपचार संबंधी जानकारी को समझने में उसे आसानी होगी। उन्होंने भोजपुरी, अवधी सहित विभिन्न मातृभाषाओं में मरीजों से संवाद करने की भी अपील की।

WhatsApp Image 2026 09 25 at 1.53.44 PM
WhatsApp Image 2026 09 25 at 1.53.44 PM

 

उपमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भारतीय भाषाओं के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प दिवस बताते हुए कहा कि आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उनकी अपनी भाषा में पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने चिकित्सकों से चिकित्सा क्षेत्र में भारतीय भाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बंगाल चुनाव में BJP ने खर्च किए 287 करोड़

बर्गर सिंह ने असम में बढ़ाया विस्तार, राज्य में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य

दीपके बोले- धांधली वाले चुनाव में क्यों लेते हैं हिस्सा?

 

 

 

One thought on “बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More