‘लॉक अप 2’ का पहला एलिमिनेशन होगा खास, कंगना रनौत की एंट्री से बढ़ेगी टेंशन

Kangana Ranaut  : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के दूसरे सीजन में पहले एलिमिनेशन एपिसोड से पहले बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। शो की पूर्व होस्ट कंगना रनौत इस वीकेंड स्पेशल एपिसोड में ‘जनता की आवाज के रूप में नजर आएंगी। हालांकि इस सीजन की मेजबानी फराह खान और रितेश देशमुख कर रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक, कंगना रनौत पहले एलिमिनेशन एपिसोड में जूरी की भूमिका निभाएंगी और फराह खान तथा रितेश देशमुख के साथ मिलकर कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन का आकलन करेंगी। यह एपिसोड सीजन का पहला एविक्शन तय करेगा।

कंगना रनौत की टीम ने शो में वापसी को लेकर कहा कि लॉक अप हमेशा सच्चाई का सामना करने वाला शो रहा है। उन्होंने कहा कि हर फैसले की एक कीमत होती है और इस वीकेंड दर्शकों को कई अहम मोड़ देखने को मिलेंगे। इस सप्ताह नॉमिनेशन के बाद पांच कंटेस्टेंट्स डेंजर जोन में पहुंच गए हैं। इनमें श्रेया कालरा, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, रियाज अली और माधुरी ग्रोवर शामिल हैं। इनमें से किसी एक का सफर पहले एलिमिनेशन के साथ समाप्त होगा।

इस बीच, शो की निर्माता एकता कपूर ने स्पष्ट किया है कि कंगना रनौत इस बार फुल-टाइम होस्ट के रूप में नहीं लौटीं क्योंकि दूसरे सीजन के फॉर्मेट, विजन और प्रेजेंटेशन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। उनके अनुसार, मेकर्स ने फ्रेंचाइजी को नई पहचान देने के उद्देश्य से मूल जेलर-होस्ट कॉन्सेप्ट में बदलाव किया है।  हालांकि कंगना इस सीजन की नियमित होस्ट नहीं हैं, लेकिन पहले एलिमिनेशन एपिसोड में उनकी मौजूदगी को शो का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

माइग्रेन को हल्के में न लें, महिलाओं में हार्मोनल बदलाव बन रहे बड़ी वजह

प्रशासनिक शुचिता पर सवाल: क्या सचमुच बदला गया यूपी लोक सेवा आयोग का ढांचा?

36 में 27 गुण मिले, फिर भी नहीं बचा रिश्ता; केतन अग्रवाल मौत मामले में नए खुलासे

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर तीखा विरोध: ट्रस्ट भंग करने और नई व्यवस्था बनाने की उठी मांग

 

Spread the love

2 thoughts on “‘लॉक अप 2’ का पहला एलिमिनेशन होगा खास, कंगना रनौत की एंट्री से बढ़ेगी टेंशन

Comments are closed.

Entertainment

पिछड़ गए सलमान, शाहरूख और अक्षय, अब प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार

R-Max रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान, बाहुबली ने बनाया था सुपरस्टार अनुष्का गौतम Prabhas upcoming movies 2026 :  पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए जून 2026 के लिए R-Max मीडिया की ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार का पहला स्थान हासिल […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Arijit Singh की वापसी पर बड़ा अपडेट, ‘आवारापन 2’ का गाना पुराने कमिटमेंट का हिस्सा निकला

 Arijit Singh Comeback :बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजित सिंह के फैंस के बीच मंगलवार को उस वक्त उत्साह बढ़ गया, जब फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल ट्रैक ‘ये आवारापन’ रिलीज हुआ। गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला बदल […]

Spread the love
Read More
Entertainment

ICU में भर्ती थे अमिताभ बच्चन, सर्जरी के बाद घर लौटे बिग बी; ब्लॉग में साझा किया हेल्थ अपडेट

Amitabh Bachchan Health :  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 83 वर्षीय अभिनेता ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में बताया कि हाल ही में उनकी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में भी रखा गया। हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह घर […]

Spread the love
Read More