
Ovarian महिलाओं में पेट से जुड़ी कई परेशानियां आम मानी जाती हैं। गैस, ब्लोटिंग, कब्ज या जल्दी पेट भरने जैसी समस्याओं को अक्सर खान-पान, पीरियड्स या तनाव से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन अगर ये दिक्कतें बार-बार हो रही हैं, लगातार बनी हुई हैं या इनके साथ पेट और पेल्विक एरिया में दर्द जैसे लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लक्षण कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये ओवेरियन कैंसर के संभावित संकेत भी हो सकते हैं।
ओवेरियन कैंसर के कौन से लक्षणों पर दें ध्यान?
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, ओवेरियन कैंसर की शुरुआत में कई बार लक्षण बहुत कम या स्पष्ट नहीं होते। हालांकि कुछ महिलाओं में पेट और पेल्विक एरिया से जुड़ी परेशानियां दिखाई दे सकती हैं।
बार-बार पेट फूलना या ब्लोटिंग
पीरियड्स, कब्ज या ज्यादा खाना खाने के बाद ब्लोटिंग होना आम है। लेकिन अगर बिना किसी स्पष्ट वजह के पेट बार-बार फूल रहा है या लंबे समय तक ब्लोटिंग बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। लगातार पेट भरा या फूला हुआ महसूस होना भी ध्यान देने योग्य लक्षण हो सकता है।
ये भी पढें
थोड़ा खाना खाते ही पेट भर जाना
अगर पहले की तुलना में बहुत कम खाना खाने के बाद ही पेट भरा हुआ महसूस होने लगे, तो इसे केवल पाचन की समस्या मानकर नजरअंदाज न करें। खासकर जब इसके साथ ब्लोटिंग, भूख कम लगना या पेट के निचले हिस्से में असहजता भी हो।
पेट या पेल्विक एरिया में दर्द
बार-बार होने वाला पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया में दर्द, दबाव या भारीपन कई कारणों से हो सकता है। हालांकि, अगर यह नया लक्षण है और लगातार बना हुआ है, तो चिकित्सकीय जांच कराना बेहतर है।
कब्ज या आंतों की आदत में बदलाव
कब्ज आम समस्या है, लेकिन अगर अचानक से कब्ज शुरू हो जाए या बाउल हैबिट में लगातार बदलाव देखने को मिले, तो इसकी वजह जानना जरूरी है। कुछ मामलों में डायरिया या कब्ज जैसी समस्याएं भी ओवेरियन कैंसर से जुड़े लक्षणों में शामिल हो सकती हैं।
ये भी पढें
बार-बार यूरिन आने की जरूरत
बार-बार पेशाब लगना या अचानक तेज यूरिनरी अर्जेंसी महसूस होना यूरिन इंफेक्शन समेत कई कारणों से हो सकता है। लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है और इसके साथ पेट या पेल्विक एरिया में अन्य लक्षण भी हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।
पेट में लगातार सूजन या दबाव महसूस होना
अगर पेट के आकार या कमर के आसपास अचानक बदलाव महसूस हो और लगातार सूजन, दबाव या भारीपन बना रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब इसके साथ ऊपर बताए गए अन्य लक्षण भी मौजूद हों।
हर बार इन लक्षणों का मतलब कैंसर नहीं
गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, पेट दर्द या बार-बार यूरिन आना सिर्फ ओवेरियन कैंसर के कारण नहीं होते। इनके पीछे पाचन संबंधी समस्याएं, यूरिनरी इंफेक्शन, हार्मोनल बदलाव या अन्य सामान्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिए एक-दो बार ब्लोटिंग या कब्ज होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर कोई नया लक्षण बार-बार लौट रहा है, कई हफ्तों तक बना हुआ है या समय के साथ बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से जांच और उचित सलाह लेना जरूरी है।
समय पर पहचान है जरूरी
ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण कई बार सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे लग सकते हैं। इसलिए महिलाओं को अपने शरीर में होने वाले लगातार या असामान्य बदलावों पर ध्यान देना चाहिए।
जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत
चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल
शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार
IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

