
कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मामले में उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र स्थित पितना खेड़ा गांव निवासी 39 वर्षीय दीपू पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2026 को कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव के पास नशे में धूत होकर पीड़ित उमेश से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी उमेश के ऊपर तेजाब फेंक कर घायल कर दिया था।
ये भी पढें
लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया
इस मामले में पीड़ित उमेश की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन के बाद इंस्पेक्टर मोहनलालगंज रामबाबू सिंह की टीम ने बुधवार को नामजद हमलावर दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मोटरसाइकिल से कोडरा मजरा कोडरा रायपुर से धनुवासाड के पास शराब पिया। नशे में उमेश से झगड़ा हो जाने के गुस्से में आकर तेजाब फेंकने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी
सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री
सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या
हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट
चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

