
‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा
New Delhi : फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
घायल होने के बावजूद संभाली स्थिति
फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई। रिपोर्टों के मुताबिक, इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालने और विमान में मौजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश जारी रखी।
घटना के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। फ्लाइट-ट्रैकिंग आंकड़ों के अनुसार विमान कुछ ही सेकंड में करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने कॉकपिट तक पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। विमान में मौजूद अतिरिक्त पायलटों ने भी नियंत्रण संभालने में भूमिका निभाई।
तबूक एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग
घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। रिपोर्टों के अनुसार विमान में करीब 180 लोग सवार थे। घटना में कैप्टन मच्छार और को-पायलट दोनों को अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच जारी है और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जांच पूरी होना बाकी है।
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर खतरे और चोट के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ता दिखाई। PM ने कहा कि उनके प्रयासों से बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली। उन्होंने कैप्टन मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन मच्छार और यात्रियों की भूमिका की सराहना की है। इजरायली अधिकारियों के अनुसार, घायल होने के बावजूद कैप्टन द्वारा कॉकपिट का दरवाजा खोल पाने से यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचकर स्थिति संभालने में मदद मिली।
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार?
कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और फ्लाईदुबई में बोइंग 737 विमान के कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह जून 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे। इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में काम किया और वहां प्रशिक्षण से जुड़ी जिम्मेदारियां भी निभाईं। उनके प्रोफाइल में बोइंग 737-800 और 737 MAX विमानों पर 9,750 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव दर्ज है।
फ्लाईदुबई की यह घटना विमानन सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं और घटना के पीछे की परिस्थितियों तथा कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
₹1,499 में Jio Bharat 4G फोन,छह महीने का रिचार्ज फ्री
₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver
लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया
Bigg Boss 20 से बाहर ईशा रिखी बोलीं- ‘मुश्किल थे पिछले कुछ महीने’
‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
हाईजैक अलर्ट से इजरायल में मचा हड़कंप, दुबई से आ रही फ्लाइट का बदला रूट


One thought on “‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा”
Comments are closed.