
जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था
ए अहमद सौदागर
Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का राजफाश किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव ने अपने 34 वर्षीय भाई सुजीत यादव के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लापता सुजीत यादव की तलाश की जा रही थी कि इसी दौरान रायबरेली जिले के बछरावां में एक युवक की लाश मिली तो हुलिया के आधार पर मौके पर पहुंचे चन्द्रशेखर यादव ने शव की पहचान अपने भाई सुजीत यादव के रूप में की थी।
शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस आसपास में लगे CCTV फुटेज खंगाला तो एक संदिग्ध युवक के साथ आटो रिक्शा में जाते सुजीत दिखाई दिया था। सबूत हाथ लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और मामले की गहनता से छानबीन कर उक्त संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और सुजीत की हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया।
ये भी पढें
DCP दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गढ़ी गांव निवासी 37 वर्षीय उमेश कुमार वर्मा उर्फ सोनी वर्मा पुत्र शंभूलाद वर्मा बताया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया मृतक सुजीत यादव के साथ मजदूरी करता था और आए दिन शराब पीने के लिए सुजीत रुपए मांग रहा था और नशे में धूत होकर गाली-गलौज भी करता था।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर 2026 की रात भी सुजीत अहमामऊ चौराहे के पास शराब के नशे में धूत होकर गाली-गलौज किया था तभी आरोपी ने सुजीत यादव की जान लेने की योजना बनाई और आटो रिक्शा में बैठाकर उसे अगवा कर हत्या कर शव को इंदिरा नहर में फेंकने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट
लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार
सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान- मुख्यमंत्री
सोमालिया में समुद्री डकैती का खौफनाक चेहरा, पांच क्रू सदस्यों की हत्या

