पैरों में नसों की दिक्कत ले सकती है बड़ा रूप, जानिए क्रोनिक वेनस डिजीज के बारे में

Kanpur

Kanpur: पैरों में लगातार सूजन, दर्द, भारीपन और नसों के उभरने जैसी समस्या को अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हाल ही में कुछ समय पहले कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हुई एक क्रॉस-सेक्शनल स्टडी में 140 मरीजों को शामिल किया गया था, जिनमें 70 मरीज क्रोनिक वेनस डिजीज से पीड़ित थे। इस बीमारी में पैरों की नसों के वाल्व ठीक से काम नहीं कर पाते, जिससे खून पैरों में जमा होने लगता है। इसके कारण सूजन, दर्द, भारीपन, थकान, खुजली, त्वचा का रंग बदलना और नसों के उभरने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसी को देखते हुए अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर ने क्रोनिक वेनस डिजीज यानी पैरों की नसों से जुड़ी बीमारी को लेकर लोगों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है।

डॉ. अचिंत्य शर्मा, कंसल्टेंट वैस्कुलर सर्जरी, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के अनुसार क्रोनिक वेनस डिजीज में पैरों में बार-बार सूजन आना, खासकर शाम के समय सूजन या भारीपन बढ़ना, पैरों में दर्द, थकान, रात में ऐंठन और नसों का उभरना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। लंबे समय तक खड़े रहने या लगातार बैठे रहने वाले लोगों, अधिक वजन वाले व्यक्तियों और गर्भावस्था के दौरान इस समस्या का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए पैरों में लगातार रहने वाली सूजन, दर्द या नसों में बदलाव को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढें

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

इसलिए लंबे समय तक एक ही जगह बैठने या खड़े रहने से बचें और बीच-बीच में पैरों को चलाते रहें। नियमित पैदल चलना, वजन नियंत्रित रखना और रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधि बढ़ाना भी मददगार हो सकता है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार कंप्रेशन स्टॉकिंग्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यदि पैरों में लगातार सूजन, दर्द, भारीपन या नसों के उभरने की शिकायत हो तो समय पर विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के जरिए नसों में रक्त के प्रवाह और वाल्व की स्थिति की जांच की जा सकती है।

शुरुआती स्तर पर जीवनशैली में बदलाव और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार उपचार से लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जबकि गंभीर मामलों में आधुनिक मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं की जरूरत पड़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर बीमारी की पहचान होने से उचित उपचार शुरू करना आसान होता है। पैरों में लंबे समय से सूजन, दर्द, भारीपन, त्वचा के रंग में बदलाव या नसों के ज्यादा उभरने जैसी समस्या हो तो विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “पैरों में नसों की दिक्कत ले सकती है बड़ा रूप, जानिए क्रोनिक वेनस डिजीज के बारे में”

Comments are closed.

Health

फैट, प्रोटीन और कार्ब्स कैसे खाएं? फिटनेस ट्रेनर ने बताए टिप्स

Health Update: आजकल वजन कम करने और फिट रहने के लिए लोग अपनी डाइट को लेकर काफी सजग हो गए हैं। हालांकि, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट को लेकर कई तरह के मिथ भी मौजूद हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि शरीर को इन तीनों मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है और इन्हें पूरी तरह […]

Spread the love
Read More
Health

मनोज अनेजा का फैट टू फिट सफर, नौ महीने में घटाया 20 किलो

Manoj Aneja: वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर तब, जब वजन बढ़ने के साथ ब्लड शुगर जैसी परेशानियां भी सामने आने लगें। लेकिन सही खान-पान, नियमित एक्सरसाइज और मजबूत अनुशासन के दम पर वजन कम किया जा सकता है। मनोज अनेजा ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया। 112 किलो वजन […]

Spread the love
Read More
Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More