
Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का भरोसा दिया।
22 वर्षीय साहिल वाकोडे IIT बॉम्बे के एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। 18 सितंबर को पवई स्थित IIT बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल में उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से छात्र संगठन और परिवार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
मौत से पहले दोस्त से हुई थी साहिल की बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले साहिल ने अपनी एक करीबी दोस्त से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उसने थर्मोडायनेमिक्स की परीक्षा खराब होने की बात कही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल ने बातचीत में अपनी गलती का भी जिक्र किया था। इसके बाद उसने दोस्त के फोन का जवाब नहीं दिया।
ये भी पढें
बताया गया है कि इस बातचीत में साहिल ने कथित तौर पर जाति से संबंधित किसी घटना या टिप्पणी का उल्लेख नहीं किया था। दूसरी ओर, साहिल के माता-पिता ने पहले आरोप लगाया था कि उनके बेटे ने उन्हें जातिसूचक टिप्पणियों और भेदभाव से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया था। इन दावों की जांच अभी जारी है।
परीक्षा हॉल की CCTV फुटेज भी सामने आई
मामले की जांच में 18 सितंबर की परीक्षा के दौरान की CCTV फुटेज अहम मानी जा रही है। फुटेज में साहिल परीक्षा हॉल में आगे की सीट पर बैठा दिखाई देता है। कुछ देर बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला उसके पास पहुंचते हैं और उससे बातचीत करते हैं। इसके बाद साहिल अपना मोबाइल फोन और उत्तर पुस्तिका प्रोफेसर को देता नजर आता है और परीक्षा हॉल से बाहर चला जाता है। क्राइम ब्रांच अब परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक की CCTV फुटेज की जांच कर रही है, ताकि साहिल की अंतिम गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके।
ये भी पढें
SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा
IIT बॉम्बे ने पहले नकल का दावा किया, फिर बयान वापस लिया
IIT बॉम्बे ने 19 सितंबर को दावा किया था कि साहिल परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था और कथित तौर पर ChatGPT पर प्रश्नपत्र अपलोड करने की कोशिश की गई थी। हालांकि, 21 सितंबर को संस्थान ने अपने इस बयान पर माफी मांगते हुए उसे वापस ले लिया। IIT ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले ऐसी जानकारी जारी करना उचित नहीं था।
जांच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी गठित
IIT बॉम्बे ने मामले की जांच के लिए 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बनाई है। समिति साहिल की मौत से पहले की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। समिति की अध्यक्षता IIT पालक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. रमेश वेंकटेश्वरन कर रहे हैं। समिति से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। वहीं, साहिल के परिवार ने FIR में नामजद लोगों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि वे मामले में आगे की कार्रवाई चाहते हैं। दूसरी तरफ, IIT बॉम्बे में छात्रों के प्रदर्शन और उनकी मांगों के बाद संस्थान की ओर से कई मुद्दों पर बातचीत भी की गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा
रायबरेली में अखिलेश की PDA यात्रा से पहले पोस्टर वॉर
बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन


2 thoughts on “IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात”
Comments are closed.