
100 करोड़ के साइबर फ्रॉड में 11 गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की IFSO टीम ने पितमपुरा इलाके में चल रहे एक कथित फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी टेक सपोर्ट के नाम पर अमेरिका समेत कई देशों के लोगों को निशाना बनाकर साइबर ठगी करते थे। शुरुआती जांच में नेटवर्क से करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पता चला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर फोन करते थे। इसके बाद कंप्यूटर में तकनीकी समस्या, वायरस या सुरक्षा संबंधी खतरे का डर दिखाकर उनसे पैसे ऐंठे जाते थे। ठगी के लिए कॉल सेंटर से विदेशों में बड़ी संख्या में कॉल किए जाने की बात सामने आई है।
ये भी पढें
IFSO टीम ने कार्रवाई के दौरान कॉल सेंटर से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कब से किया जा रहा था और इस नेटवर्क ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक मामले में डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आए करीब 100 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड के दावे के आधार पर पुलिस इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त
चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश
Form 6 में बदलाव को लेकर विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
शादीशुदा महिला को दूसरे युवक संग देख आया तैश, पुराने आशिक ने हंसिए से किया वार


One thought on “पीतमपुरा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा”
Comments are closed.