यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Weather Update

Weather Update देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके असर से उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी तटीय राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज आंधी और कई स्थानों पर बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून को मजबूती मिली है। इसके चलते कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है, जबकि तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में 4 और 5 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। 3 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 4 और 5 जुलाई को कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है और हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े

Propose का अब तक का सबसे भयानक तरीका, 443 फिट ऊपर किया प्यार का इजहार

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और पूर्वी हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिरोजाबाद, बांदा, कानपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, शामली और उन्नाव में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर और रायबरेली समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

बिहार-झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के पटना, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। झारखंड के कई जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 जुलाई के बीच महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर और अजमेर में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ 50–60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़े

बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, मंडी, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और किन्नौर में भी बारिश का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में हल्की बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यूपी में बाढ़ से पहले सरकार अलर्ट, माइक्रो प्लान और अर्ली वार्निंग सिस्टम पर जोर

प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वीबी जी राम जी योजना’ का किया शुभारंभ

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

यूएन में बोला भारत- आतंकी सिर्फ आतंकी होता है, खत्म हों दोहरे मापदंड

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

Spread the love

12 thoughts on “यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Comments are closed.

New Delhi
National Politics

CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

New Delhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे के बीच उनके मुख्यमंत्री पद छोड़कर केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। हालांकि, फडणवीस ने इन अटकलों को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता महाराष्ट्र है और वह राज्य की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
National Politics

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में किए गए इस बदलाव में डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा अमित मालवीय की भूमिका को […]

Spread the love
Read More
Nagchandreshwar Temple
National Religion

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू हुई भीड़, नागचंद्रेश्वर मंदिर में तीन श्रद्धालु घायल

Nagchandreshwar Temple, Ujjain: नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से हालात बिगड़ गए। नागचंद्रेश्वर मंदिर के साथ हरसिद्धि मंदिर और बड़े गणेश मंदिर के आसपास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही […]

Spread the love
Read More