अलीगंज: प्रेमी आरक्षी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी अनुराग शुक्ला की हत्या

Lucknow
  • पत्नी सहित पांच हत्यारोपी गिरफ्तार, पति को रास्ते से हटाने के लिए छह लाख रुपए में तय की थी सुपारी
  • चार मोबाइल फोन व एक हजार 360 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास केन्द्रीय भवन के गेट के पास बीती 28 अक्टूबर 2026 की रात जिस मड़ियांव के विष्णु विहार कॉलोनी निवासी अनुराग शुक्ला की गोली मारकर हत्या हुई थी उसकी जान किसी और ने नहीं बल्कि उसी की पत्नी आशी मिश्रा ने अपने प्रेमी आरक्षी नितिन राणा के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों से साठ हजार रुपए की सुपारी तय कर कराई थी।

DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में इंस्पेक्टर अलीगंज धुर्व कुमार की टीम ने स्वाट टीम की मदद से इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर बुधवार को पत्नी आशी मिश्रा उसके प्रेमी नितिन राणा सहित पांच हत्यारोपियों बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र स्थित बेनौली निवासी 19 वर्षीय मयंक वशिष्ठ, उपरोक्त निवासी 19 वर्षीय शुभम शर्मा, 18 वर्षीय शिवम राजपूत, आरक्षी नितिन राणा व विष्णु विहार कॉलोनी मड़ियांव निवासी आशी मिश्रा को गिरफ्तार कर किया है।

 

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात नितिन राणा का वर्ष 2022 से आशी मिश्रा निवासी फैजुल्लागंज के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपित आरक्षी ने बताया कि दोनों की मुलाकात निराला नगर स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में हुई थी। मामला दोनों के बीच चल रहा था कि वर्ष 2025 में आशी मिश्रा की शादी अनुराग शुक्ला से हो गई, लेकिन आशी की बातचीत नितिन राणा से होती रहती थी और दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने रहते थे। इसी दौरान दोनों के बीच रोड़ा बन रहे अनुराग शुक्ला को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए योजना बना डाली।

बताया गया कि नितिन द्वारा अपने जानने वाले मयंक वशिष्ठ उर्फ लाला, शुभम व अन्य सहयोगियों से संपर्क कर अनुराग शुक्ला की जान लेने के लिए साठ हजार रुपए की सुपारी दे डाली थी। तभी से आरोपित अनुराग शुक्ला की गतिविधियों पर नजर रखते हुए 28 अक्टूबर 2026 केंद्रीय भवन के पास गोली मारकर हत्या कर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने सर्विलांस और आसपास में लगे CCTV फुटेज की मदद से इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर कलयुगी पत्नी सहित पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अमरोहा बहुचर्चित गैंगरेप कांड: अब CO पंकज त्यागी सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में शामिल हुए डॉ. इंदु भूषण

फरेंदा में मंत्री संजय निषाद का बड़ा सियासी ऐलान

 

Crime News Uttar Pradesh

अमरोहा बहुचर्चित गैंगरेप कांड: अब CO पंकज त्यागी सहित 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हसनपुर क्षेत्र के एक फार्महाउस पर हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  बीते 22-23 सितंबर 2026 को अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में बंधक बनाकर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय युवती से पुलिस द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन के आदेश पर CO पंकज त्यागी […]

Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अंबेडकरनगर: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात असलहा तस्कर वाहिद अंसारी ढेर

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बिट्टू इंदौरी गैंग का था सक्रिय सदस्य गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट मामले भी चल रहा था फरार अंधेरे का फायदा उठाते हुए साथी फरार, पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: असलहा तस्करी और कांट्रैक्ट किलर एवं गोरखपुर जिले से गैंगस्टर एक्ट […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: खेलते-खेलते मासूम बच्चा कहीं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल किसी को दिखे तो इसकी सूचना इंस्पेक्टर चिनहट के CUG नंबर पर दें ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित केशरी कॉलोनी निवासी राजनारायन का छह वर्षीय बेटा चन्दन घर से कुछ दूरी खेलते-खेलते सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक कहीं लापता हो गया। देर शाम तक घर […]

Read More