ए अहमद सौदागर
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के दो युवा और तेज-तर्रार अधिकारियों के जीवन में एक नए सफर की शुरुआत हो गई है इटावा जनपद के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात आयुषी सिंह और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत ऋषभ की रिंग सेरेमनी (सगाई) राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में भव्यता के साथ संपन्न हुई एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर तय किया रिश्ता सगाई के इस खास और निजी समारोह में दोनों अधिकारियों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया इस दौरान दोनों परिवारों के माता-पिता, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे जिन्होंने नए जोड़े को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
ACP ऋषभ मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं उन्होंने अपनी अकादमिक पढ़ाई के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की 2022 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44वीं रैंक हासिल की थी और वह 2022 बैच के PPS अधिकारी हैं वर्तमान में वह लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये भी पढें
लखनऊ रेंज में भारी पैमाने पर तबादले, 162 इंस्पेक्टर बदले गये
CO आयुषी सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली हैं उन्होंने भी UPPSC-2022 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 62वीं रैंक प्राप्त की थी और वह भी 2022 बैच की ही DSP/CO अधिकारी हैं आयुषी की यहाँ तक पहुंचने की प्रेरणादायक संघर्ष यात्रा रही है जिन्होंने तमाम पारिवारिक कठिनाइयों को पार कर यह मुकाम हासिल किया है समान बैच के इन दोनों अधिकारियों की जोड़ी और उनकी सफलता की कहानी सोशल मीडिया व पुलिस महकमे में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अगले महीने बजेगी शहनाइयां
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सगाई की रस्म पूरी होने के बाद अब दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं अगले महीने (दिसंबर) ये दोनों अधिकारी आधिकारिक तौर पर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे पुलिस विभाग के तमाम सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने दोनों अधिकारियों को इस नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दी हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
लखनऊ रेंज में भारी पैमाने पर तबादले, 162 इंस्पेक्टर बदले गये
Punjab Mandi Bhav: सोना-चांदी सस्ता, मंडियों में उतार-चढ़ाव
काकोरी: एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे से लटका मिला
