Forever52 Dubai: मेकअप की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं और उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए अच्छी खबर है। अब देशभर के मेकअप टैलेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्किल्स निखारने और प्रोफेशनल ट्रेनिंग हासिल करने का मौका मिलेगा। मेकअप ब्रांड फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म ‘एकेडमिक बाय फॉरएवर52’ के जरिए जाने-माने भारतीय मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल के साथ मिलकर एक खास कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इसके तहत चुने गए विजेता को दुबई जाने और वहां इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट से ट्रेनिंग लेने का अवसर मिलेगा।
मेकअप टैलेंट को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
‘एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर कॉन्टेस्ट’ में देशभर के मेकअप आर्टिस्ट, मेकअप स्टूडेंट्स, बिगिनर्स और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के कम से कम एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपना ओरिजिनल मेकअप लुक तैयार करना होगा। इसके साथ ही उन्हें मेकअप से जुड़ी एक प्रोफेशनल टिप भी साझा करनी होगी।
प्राप्त एंट्री में से चार सेमीफाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जिनमें से एक प्रतिभागी को ग्रैंड विनर घोषित किया जाएगा। विजेता को भूमिका बहल और फॉरएवर52 की टीम के साथ दुबई में तीन दिन बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें प्रोफेशनल मेकअप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।
तीन सेमीफाइनलिस्ट को भी मिलेंगे खास मौके
इस प्रतियोगिता में केवल ग्रैंड विनर ही नहीं, बल्कि अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। बाकी तीन सेमीफाइनलिस्ट को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 सीरीज वैनिटी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें दिल्ली स्थित भूमिका बहल एकेडमी में एक दिन मेकअप की बारीकियां सीखने का अवसर भी दिया जाएगा।
मेकअप आर्टिस्ट्स को आगे बढ़ाने की पहल
फॉरएवर52 की यह पहल छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक के उभरते मेकअप आर्टिस्ट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रोफेशनल दुनिया में पहचान बनाने का मंच देने की दिशा में एक प्रयास है। इससे पहले भी ब्रांड ने ‘केबीकेबी’ के माध्यम से मेकअप इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल की हैं।
ये भी पढें
रोहित शर्मा के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की चिंता
ब्रांड के मुताबिक, इसके तहत 500 मेकअप आर्टिस्ट्स को मेकअप वैनिटी दी गईं, 100 विजेताओं को नकद पुरस्कार मिले और पांच महिलाओं को मुंबई में एक खास शूट के लिए चुना गया। वहीं, केबीकेबी तीन के तहत तीन विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये की नकद राशि दी गई। फाइनलिस्ट्स को अपनी मेकअप स्किल्स बेहतर बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग लेने के लिए दुबई जाने का अवसर भी मिला।
25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
यह प्रतियोगिता भूमिका बहल के साथ एकेडमिक बाय फॉरएवर52 दुबई टूर का हिस्सा है। इस टूर के दौरान भूमिका बहल ने ‘फैशन फैक्टर’ में बैकस्टेज मेकअप मास्टरक्लास ली और प्रोफेशनल मेकअप तकनीकों पर आधारित एकेडमिक आर्टिस्ट लैब में भी हिस्सा लिया।
एकेडमिक बाय फॉरएवर52 का उद्देश्य मेकअप की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों, शुरुआती आर्टिस्ट्स और इस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को सीखने और अभ्यास करने के बेहतर अवसर देना है। इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी 25 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार) तक अपनी एंट्री भेज सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और प्रतियोगिता से जुड़े नियमों की जानकारी के लिए इंस्टाग्राम हैंडल @academicbyforever52 पर विजिट किया जा सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
खुराना के छठ मनाने पर विवाद, सिंदूर को लेकर उठे सवाल
डायबिटीज में हाई BP का खतरा क्यों बढ़ता है?
रोहित शर्मा के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की चिंता
यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट
