हसनपुर क्षेत्र के एक फार्महाउस पर हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: बीते 22-23 सितंबर 2026 को अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में बंधक बनाकर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय युवती से पुलिस द्वारा किए गए गैंगरेप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन के आदेश पर CO पंकज त्यागी सहित कुल 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौर करें तो इससे पहले इस जघन्य कृत्य के मामले में रक्षक बने भक्षक उपनिरीक्षक संजय तोमर के अलावा हेड कांस्टेबल प्रमोद मलिक, CRPF के हेड कांस्टेबल मोहित ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में संजय तोमर फिलहाल सलाखों के पीछे है।
क्या था अमरोहा कांड
सनद रहे कि पीड़ित लड़की हरियाणा राज्य के फतेहाबाद की निवासी है। वह 22-23 सितंबर 2026 की रात एक फार्महाउस कैसे पहुंची इसकी जानकारी नहीं लेकिन वहां पर मौजूद CRPF हेड कांस्टेबल मोहित से मिली, लेकिन उसे नहीं पता था कि जिस वर्दी वाले को हमदर्द समझ रही है वही उसके लिए एक भेड़िया के रूप में होगा। यही हुआ वहां से बेखौफ खाकी वर्दी वाले ने एक धर्मस्थल बरेली के मनौना धाम दर्शन के बहाने उसे ले गया। तब तक वह अनजान थी कि रास्ते में CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव मिला और वह भी साथ हो लिया।
ये भी पढें
‘दक्षिण’ दिवस का संकल्प- ग्लोबल साउथ के विकास का सच्चा साथी भारत
यहीं से घिनौना खेल शुरू हुआ कुछ दूर तक चलने के बाद उपनिरीक्षक संजय तोमर और हेड कांस्टेबल प्रमोद मलिक मिला था। तब जाकर बेबस युवती खुद को फंसता महसूस किया। वह मन ही मन में सोच रही थी कि सभी भेड़ियों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर खाकी वर्दी को कलंकित तो किया साथ ही पूरे पुलिस महकमे को शर्मिन्दा होने के मजबूर कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में खास बात यह रही कि इस घिनौने खेल में जानकारी होने के बाद भी पुलिस के कुछ जिम्मेदार अफसर मूकदर्शक बने रहे। हालांकि दरिदों के चंगुल में फंसीं युवती अपनी आबरू बचाने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन हैवानों के आगे घुटने टेक कर रह गई। हालांकि बेबस युवती खुद को एक कमरे में बंद कर इसकी सूचना पुलिस को दी तब जाकर वह भेड़ियों के चंगुल से मुक्त हुई।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में शामिल हुए डॉ. इंदु भूषण
सर्दियों में कितना गुनगुना पानी पीना चाहिए? जानें सही मात्रा
फरेंदा में मंत्री संजय निषाद का बड़ा सियासी ऐलान
