बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

Beer

Beer रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सिया गोयल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस पूछताछ के बीच अब सोशल मीडिया पर सिया का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक पब में हाथ में बीयर की बोतल लिए फोन पर किसी से तेज आवाज में बहस करती और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती दिखाई दे रही है। पुलिस अब इस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

करीब 15 सेकंड के इस वीडियो को वर्ष 2025 का बताया जा रहा है। वीडियो में तेज म्यूजिक के बीच सिया फोन उठाकर “कौन?” कहती है और फिर एक कान बंद कर किसी से बहस करती नजर आती है। बातचीत के दौरान वह कथित तौर पर कहती है, “पहले इसको चीट करता है, उसके बाद मेरे को फोन करता है।” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह किससे बात कर रही थी और वीडियो किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त, व्यवस्था ध्वस्त!

केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पर पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। आरोप है कि 18 जून को दोनों ने मिलकर लोहगढ़ फोर्ट से केतन को धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में रखा गया है। बताया जा रहा है कि सिया और केतन की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और दोनों परिवारों ने शादी के लिए करीब 17 करोड़ रुपये में एक महल भी बुक कराया था। ऐसे में इस हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया।

वायरल वीडियो की भी हो रही जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल वीडियो में सिया आखिर किससे फोन पर बात कर रही थी और क्या उसका इस मामले से कोई संबंध है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि पुलिस हिरासत के दौरान सिया ने बीयर की मांग की थी, लेकिन पुलिस द्वारा इनकार किए जाने के बाद उसने दोबारा ऐसी कोई मांग नहीं की। वहीं, सिया की मां पूजा गोयल ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी को शराब या किसी नशे की लत नहीं थी।

हत्या से पहले किया था रिहर्सल?

जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि हत्या की साजिश पहले से रची गई थी। सूत्रों के अनुसार, सिया और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर पहले एक सुनसान जगह पर किसी को धक्का देने का अभ्यास किया था और बाद में लोहगढ़ फोर्ट पर उस स्थान का चयन किया, जहां से केतन को धक्का दिया गया। बताया जा रहा है कि पहली कोशिश में केतन बच गया था, जिसके बाद दोबारा उसे उसी स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

क्राइम सीन से लेकर घर तक खंगाल रही पुलिस

जांच के तहत पुलिस सिया गोयल को उन सभी स्थानों पर लेकर गई, जहां वह घटना से पहले और बाद में गई थी। शुरुआत में सिया ने दावा किया था कि केतन की मौत हादसे में हुई, लेकिन परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और उसके बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटना वाले दिन पहने गए सिया के कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा लोनावला स्थित उसके आवास की तलाशी लेकर संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं और सिया ने कथित तौर पर लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए भी सहमति दे दी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी

प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वीबी जी राम जी योजना’ का किया शुभारंभ

सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ

मोदी और ताकाइची की मुलाकात: AI, सेमीकंडक्टर और आर्थिक साझेदारी पर फोकस

Spread the love

Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Health Uttar Pradesh

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

नाव से गांव में पहुंचे DM SP और विधायक अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: बाढ़ का पानी हटने के साथ ही सोहगीबरवा क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण और जलजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Uttar Pradesh

झांसी मंडल की वाणिज्यिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि

सितंबर 2026 में कुल आय 199.64 करोड़ रुपये Jhansi: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार, प्रभावी वाणिज्यिक प्रबंधन, बेहतर टिकट जांच, माल ढुलाई को बढ़ावा देने तथा आय के विभिन्न स्रोतों को सुदृढ़ करने के परिणामस्वरूप […]

Spread the love
Read More