दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में शामिल हुए डॉ. इंदु भूषण

Dr. Indu Bhushan: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठन ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने डॉ. इंदु भूषण को अपने बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में शामिल किया है। डॉ. भूषण राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के संस्थापक CEO रह चुके हैं और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को आकार देने और उसके क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका रही है। सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य नीतियों और बड़े स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन का उनका चार दशकों से अधिक का अनुभव फाउंडेशन के काम को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा।

फाउंडेशन की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब LLL अपनी स्थापना के दूसरे दशक में प्रवेश कर रहा है। संगठन का उद्देश्य भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाना है। फाउंडेशन की संस्थापक दीपिका पादुकोण ने डॉ. भूषण का स्वागत करते हुए कहा कि साल 2015 में LLL की शुरुआत का मकसद मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत करने के लिए एक ऐसा मंच तैयार करना था, जहां लोगों को देखभाल और उपचार तक बेहतर पहुंच मिल सके। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में फाउंडेशन ने उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना आज भी बड़ी चुनौती है। अब संगठन व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी काम करना चाहता है।

ऐसे में डॉ. भूषण का अनुभव और विशेषज्ञता फाउंडेशन के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, LLL के चेयरपर्सन डॉ. श्याम भाट ने कहा कि भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंडे में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। डॉ. भूषण को सार्वजनिक स्वास्थ्य, नीतिगत समझ और योजनाओं को बड़े स्तर पर लागू करने का व्यापक अनुभव है। आयुष्मान भारत जैसी बड़ी स्वास्थ्य योजना के निर्माण और संचालन में उनकी भूमिका से फाउंडेशन को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के इकोसिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलेगी। डॉ. इंदु भूषण ने भी इस नई जिम्मेदारी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य ऐसा क्षेत्र है, जिसमें वह लंबे समय से योगदान देना चाहते थे।

लिव लव लाफ फाउंडेशन ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कलंक को कम करने और जरूरतमंद लोगों के साथ उनके देखभालकर्ताओं के लिए सहायता के नए रास्ते तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव के जरिए भारत की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सुलभ, समानतापूर्ण और लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने में योगदान देना चाहते हैं। गौरतलब है कि डॉ. भूषण पिछले एक साल से अधिक समय से फाउंडेशन की टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी हैं। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने से जुड़ी योजनाओं और पहलों में योगदान दिया है।

18 जिलों में 30 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचा फाउंडेशन

साल 2015 में स्थापित लिव लव लाफ फाउंडेशन देश में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन का ग्रामीण सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में संचालित है। इसके माध्यम से अब तक 18 जिलों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे 30 हजार से अधिक लोगों और उनके देखभालकर्ताओं तक पहुंच बनाई गई है।

इस कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, शुरुआती स्तर पर समस्याओं की पहचान, उपचार तक पहुंच और देखभालकर्ताओं को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। गांवों में देखभालकर्ताओं के समूह, ब्लॉक स्तर के महासंघ और प्रशिक्षित सामुदायिक स्वयंसेवक इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, फाउंडेशन #NotAshamed और ‘Dobara Poocho’ जैसे जागरूकता अभियान भी चला चुका है।

ये भी पढें

सर्दियों में कितना गुनगुना पानी पीना चाहिए? जानें सही मात्रा

इन अभियानों का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक भेदभाव और झिझक को खत्म कर लोगों को खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित करना है। संगठन का कॉर्पोरेट मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग प्रोग्राम भी कंपनियों को स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत कार्यस्थल तैयार करने में सहयोग देता है।

IAS से लेकर आयुष्मान भारत तक का रहा है सफर

डॉ. इंदु भूषण का करियर भारतीय प्रशासनिक सेवा, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक (ADB) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक फैला रहा है। उन्होंने 1983 में IAS जॉइन किया और राजस्थान कैडर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से उच्च शिक्षा हासिल की और विश्व बैंक में सीनियर इकोनॉमिस्ट के रूप में काम किया। वर्ष 1997 में वह एशियाई विकास बैंक से जुड़े, जहां उन्होंने ईस्ट एशिया डिपार्टमेंट और स्ट्रैटेजी एंड पॉलिसी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल जैसे वरिष्ठ पदों पर काम किया। वर्ष 2018 में उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का पहला CEO नियुक्त किया गया।

इस पद पर रहते हुए उन्होंने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करने और उसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का नेतृत्व किया, जिसे बाद में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के नाम से जाना गया। डॉ. भूषण ने IIT-BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है, जहां वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे।

इसके अलावा उन्होंने IIT दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से हेल्थ इकोनॉमिक्स में पीएचडी तथा मास्टर ऑफ हेल्थ साइंसेज की डिग्री हासिल की है। वह चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) भी हैं। सार्वजनिक स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। इनमें जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी का ग्लोबल अचीवमेंट अवॉर्ड, भारत सरकार का ई-गवर्नेंस गोल्ड मेडल और BHU का डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवॉर्ड प्रमुख हैं। अब लिव लव लाफ फाउंडेशन के बोर्ड में उनकी नियुक्ति से भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

11% की तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे पांच लाख करोड़

सर्दियों में कितना गुनगुना पानी पीना चाहिए? जानें सही मात्रा

तूफान ‘अकवान’ का अलर्ट, 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रानी लक्ष्मीबाई जयंती कल, जानें वीरांगना की कहानी

 

 

 

Entertainment

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, प्रतिबंध के बावजूद गाया ‘पटियाला पैग’

Indore: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का इंदौर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी (DCPO) के निर्देशों के बावजूद दिलजीत ने कार्यक्रम में अपना चर्चित गाना ‘पटियाला पैग’ गाया। इसको लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारी का कहना है कि मामले में पंजाब […]

Read More
Mumbai
Entertainment

‘मैसा’ का गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज

Mumbai: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के टीजर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते को भावनात्मक अंदाज […]

Read More
Entertainment

‘बजरंगी भाईजान’ जैसा इमोशनल जादू दिखाएगी सलमान की ‘मातृभूमि’?

Matrubhumi Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की कहानी, भव्यता और सलमान खान के अभिनय को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। चार दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली […]

Read More