प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वीबी जी राम जी योजना’ का किया शुभारंभ

Prayagraj News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज से राष्ट्रीय स्तर पर ‘वीबी जी राम जी योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 65 जनपदों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजना का उद्देश्य ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक विकास खंड की दो-दो ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन आयोजित किए गए हैं।

इन सम्मेलनों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सहभागिता से विकास योजनाओं की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10,000 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने और विकास को गति देने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उप मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि ‘महिला मेट’ के रूप में कार्य कर रही महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ गांवों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इससे महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, रोजगार प्राप्त करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, सामुदायिक परिसंपत्तियों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित होने से पलायन में कमी आएगी और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पूर्व में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सराहना की।
अपने संबोधन में श्री मौर्य ने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा ग्रामवासियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बने। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. के.पी. श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ

योगी सरकार का बड़ा फैसला , रिकॉर्ड आपूर्ति के बीच उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

CM आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

Spread the love

One thought on “प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वीबी जी राम जी योजना’ का किया शुभारंभ”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More