Propose का अब तक का सबसे भयानक तरीका, 443 फिट ऊपर किया प्यार का इजहार

Propose

Propose एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसे किया प्रपोज कि सुनने वालों के उड़ गए होश

प्यार का इजहार करने के लिए लोग कई अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक कपल ने जो किया, उसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटीना पर बिना अनुमति और सुरक्षा उपकरणों के चढ़कर युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया। 443 मीटर की ऊंचाई पर हुए इस रोमांटिक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एंटीना पर घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज

मंगलवार दोपहर यह कपल एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के शीर्ष पर स्थित एंटीना तक पहुंच गया। वहां युवक ने घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहनाई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और किस किया। इस दौरान उन्होंने एक काले रंग का झंडा भी लहराया, जिस पर लिखा था कि “जब प्रेम की ताकत सत्ता के प्रेम पर विजय प्राप्त करती है, तब दुनिया में शांति आती है। करीब 30 मिनट तक दोनों एंटीना पर मौजूद रहे और फिर सुरक्षित नीचे उतर आए।

ये भी पढ़े

बीयर की बोतल, फोन पर गाली और वायरल वीडियो… सिया गोयल केस में नया मोड़

नीचे उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बिना किसी सेफ्टी गियर के इतनी ऊंचाई तक पहुंच गए थे। नीचे मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को देखा और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही कपल नीचे आया, न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस बीच युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पूरे स्टंट की तस्वीरें और वीडियो भी साझा कर दिए, जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं ये स्टंटबाज कपल?

बाद में खुलासा हुआ कि यह कोई आम प्रेमी जोड़ा नहीं, बल्कि दुनिया के मशहूर रूफटॉपर्स एंजेला निकोलाउ और वान्या बीरकुस हैं। दोनों ऊंची इमारतों पर चढ़कर स्टंट करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। यह जोड़ा नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री “Skywalkers: A Love Story” में भी साथ नजर आ चुका है। इससे पहले भी दोनों कई देशों की ऊंची इमारतों पर बिना अनुमति चढ़ाई कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोगों ने इसे प्यार का अनोखा इजहार बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना स्टंट करार दिया। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

अब भाजपा को न चंदा मिलेगा न दान और न मिलेगा वोट : अखिलेश

अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त, व्यवस्था ध्वस्त!

यूपी में बाढ़ से पहले सरकार अलर्ट, माइक्रो प्लान और अर्ली वार्निंग सिस्टम पर जोर

प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वीबी जी राम जी योजना’ का किया शुभारंभ

Spread the love

New Delhi
homeslider National

बापू की 157वीं जयंती कल, देशभर में होंगे श्रद्धांजलि और जागरूकता कार्यक्रम

New Delhi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती प्रतिवर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाई जाती है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस का पवित्र अवसर है। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। भारत में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है और सभी सरकारी कार्यालय, […]

Spread the love
Read More
International

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 30 सितंबर को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की नौवीं डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर स्तर की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित इस उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में पांच प्रमुख भागीदार […]

Spread the love
Read More
International

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

Flight Hijack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर) को कथित तौर पर हाईजैक की कोशिश का मामला सामने आया। विमान के कॉकपिट में मौजूद ओमानी को-पायलट पर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश करने और भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला […]

Spread the love
Read More