पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए

Pancreatic cancer medication

Pancreatic cancer medication: पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज को लेकर एक नई रिसर्च ने उम्मीद जगाई है। डाराक्सोनरासिब नाम की दवा ने पहले से इलाज करा चुके मेटास्टेटिक पैंक्रियाटिक डक्टल एडेनोकार्सिनोमा के मरीजों में कीमोथेरेपी की तुलना में बेहतर नतीजे दिखाए हैं। इस अध्ययन के परिणाम प्रतिष्ठित न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन (NEJM) में प्रकाशित हुए हैं।

फेज़ 3 RASolute 302 ट्रायल में 500 मरीजों को शामिल किया गया था। इनमें 248 मरीजों को डाराक्सोनरासिब और 252 मरीजों को डॉक्टरों की पसंद के अनुसार कीमोथेरेपी दी गई। अध्ययन में पाया गया कि RAS G12 म्यूटेशन वाले मरीजों में डाराक्सोनरासिब लेने वालों का मीडियन ओवरऑल सर्वाइवल 13.2 महीने रहा, जबकि कीमोथेरेपी समूह में यह 6.6 महीने था। यानी मृत्यु के जोखिम में भी उल्लेखनीय कमी देखी गई।

ये भी पढें

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

KRAS/RAS म्यूटेशन को करता है टारगेट

पैंक्रियाटिक कैंसर के मामलों में RAS से जुड़े म्यूटेशन बेहद आम पाए जाते हैं। NEJM के अध्ययन के मुताबिक पैंक्रियाटिक डक्टल एडेनोकार्सिनोमा के 90 प्रतिशत से अधिक ट्यूमर में ऑन्कोजेनिक RAS म्यूटेशन मौजूद होते हैं। डाराक्सोनरासिब एक ओरल RAS(ON) मल्टीसेलेक्टिव इनहिबिटर है, जो सक्रिय RAS प्रोटीन को निशाना बनाता है। इसका उद्देश्य कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने के लिए मिलने वाले संकेतों को बाधित करना है।

सर्वाइवल के साथ बीमारी बढ़ने की रफ्तार भी हुई कम

अध्ययन में डाराक्सोनरासिब लेने वाले मरीजों में बीमारी के बढ़ने की अवधि भी कीमोथेरेपी की तुलना में ज्यादा रही। RAS G12 समूह में मीडियन प्रोग्रेशन-फ्री सर्वाइवल 7.3 महीने था, जबकि कीमोथेरेपी समूह में यह 3.5 महीने रहा। पूरे अध्ययन समूह में यह आंकड़ा क्रमशः 7.2 और 3.6 महीने रहा।

ये भी पढें

इमरान मसूद का वंदे मातरम पर बड़ा बयान, बोले- नहीं गाऊंगा, लेकिन सम्मान में खड़ा रहूंगा

हालांकि, दवा के कुछ साइड इफेक्ट भी सामने आए। Phase 3 अध्ययन में डाराक्सोनरासिब समूह के 61.8 प्रतिशत मरीजों में ग्रेड 3 या उससे अधिक के प्रतिकूल प्रभाव दर्ज किए गए, जबकि कीमोथेरेपी समूह में यह आंकड़ा 69.6 प्रतिशत था। उपचार से जुड़े साइड इफेक्ट के कारण दवा बंद करने वाले मरीजों का अनुपात डाराक्सोनरासिब समूह में 1.2 प्रतिशत और कीमोथेरेपी समूह में 11.2 प्रतिशत रहा।

अभी इसे हर मरीज के लिए इलाज मानना जल्दबाजी

रिसर्च के नतीजे निश्चित रूप से उत्साहजनक हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि अध्ययन पहले से इलाज पा चुके मेटास्टेटिक पैंक्रियाटिक कैंसर मरीजों पर किया गया था। इसलिए इसके आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि डाराक्सोनरासिब अभी सभी पैंक्रियाटिक कैंसर मरीजों में पहली लाइन की कीमोथेरेपी की जगह ले चुकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

इमरान मसूद का वंदे मातरम पर बड़ा बयान, बोले- नहीं गाऊंगा, लेकिन सम्मान में खड़ा रहूंगा

एक तिरंगा, 54 देश, अखंड सफरः ‘सूर्यपथ रिले’ से दिखा भारत का बढ़ता प्रभाव

बिना निवेश तोड़े बैंक में ऐसे ट्रांसफर करें अपना अकाउंट

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, नई दवा ने कीमोथेरेपी से बेहतर परिणाम दिखाए”

Comments are closed.

Health Lifestyle

घी, तेल या मक्खन? पराठे के लिए क्या है हेल्दी विकल्प?

Health Tips: भारतीय घरों में पराठा नाश्ते का एक पसंदीदा विकल्प है। आलू, गोभी, पनीर या सादे पराठे का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग इसे अलग-अलग तरह के फैट में सेंकते हैं। किसी को घी में बने पराठे पसंद आते हैं तो कोई तेल का इस्तेमाल करता है। वहीं, कई लोगों के लिए मक्खन में […]

Spread the love
Read More
Symptoms of a heart attack
Health

हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही अकेले में करें ये काम

Symptoms of a heart attack: हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें समय पर इलाज मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार व्यक्ति घर या किसी अन्य जगह पर अकेला होता है और अचानक सीने में दर्द, दबाव या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के […]

Spread the love
Read More
Health

वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

Varanasi: इंटरनेशनल ओल्ड ऐज डे के अवसर पर जेरियाटिक सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से काशी कुष्ठ एवं वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने आश्रम में रह रहे सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया […]

Spread the love
Read More