मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार

जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण

पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय केजीएमयू कर्मी पवन कुमार गर्ग और उनके साथी सचिन की गला कसकर हत्या कर हत्यारों ने दोनों के शवों को घाघरा नदी में फेंक दिया था। इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम ने सर्विलांस की मदद से शुक्रवार को पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक बदमाशों ने जमीन दिलवाने के बहाने बुलाकर फिरौती मांगने के इरादे से घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस को इनके पास से मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी व घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन बरामद हुई है।

DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान व हाल पता मड़ियांव के केशव नगर ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके चचेरे भाई 45 वर्षीय असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट 27 सितंबर 2026 की रात बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई थी कि तभी उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली थी।

DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि नितिन मिश्रा नाम के शख्स ने पवन कुमार गर्ग को बहाने से फोन कर बुलाया था। हल्का सबूत हाथ लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और आनन-फानन में नितिन मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि वह पवन कुमार गर्ग को पहले से जानता था।

यह भी बताया कि पवन के पास पचास-साठ लाख रुपए हैं और वह जमीन खरीदना चाहते थे। तभी बेखौफ नितिन मिश्रा ने पवन कुमार गर्ग को अगवा करने की योजना बनाई और बहाने से बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और फिरौती न मिलने पवन कुमार गर्ग व उसके साथी सचिन को मौत की नींद सुलाने के बाद शवों घाघरा नदी में फेंक दिया था।

इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम ने शुक्रवार मुख्य साजिशकर्ता नितिन मिश्रा उर्फ डबलू पुत्र स्व अमरेश मिश्रा, अवनीश कुमार मौर्या पुत्र स्व गिरीश चंद, प्रकाश सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह, सूरज सिंह पुत्र रामराज सिंह व मोहित सिंह पुत्र राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सभी आरोपित इटौंजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।

ऐसे बनाई थी अपहरण करने की योजना

27 सितंबर 2026 की रात नितिन मिश्रा ने फोन कर पवन कुमार गर्ग को भिटौली क्रासिंग पर बुलाया। पवन अपने साथी सचिन विश्वकर्मा को लेकर पहुंचे। आरोपितों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि इसके बाद इटौंजा में न्यू फौजी ढाबा पर जाकर वहां शराब पीकर खाना खाने बाद आपस में बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान झगड़ा हो गई।

अपहरणकर्ताओं ने पवन और उनके साथी सचिन एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान अन्नामऊ ले गए और वहीं पर पचास लाख रुपए की फिरौती की मांग तो पवन कुमार गर्ग ने मना कर दिया कि मेरे पास रुपए नहीं हैं और मैं नहीं दे पाऊंगा।
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें लगा कि पैसे नहीं मिलेगा, लेकिन इन्हें छोड़ सकते। क्योंकि छूटने के बाद पुलिस को जानकारी दे देगा।

तभी बेखौफ बदमाशों ने केजीएमयू कर्मी और उनके साथी सचिन की रस्सी से गला दबाकर मौत की नींद सुलाने के बाद दोनों के शवों महमूदाबाद होते हुए चलहरी घाट पहुंचे और घाघरा नदी में फेंक देने की बात बताया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से दोनों लोगों के शवों खोजने की कोशिश की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

गांधी जयंती पर पुलिस मुख्यालय में समारोह आयोजित

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

पुत्र की आयु, बल और यश के लिए मां का का तप पर्व जीउतिया

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

 

 

Spread the love

One thought on “मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy
Crime News

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बलरामपुर में नवजात को खेत में फेंका, मां-नानी गिरफ्तार

Balrampur:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नवजात बच्ची को धान के खेत में छोड़ने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और नानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने लोकलाज के डर से बच्ची को खेत में छोड़ने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल बताए जा रहे […]

Spread the love
Read More