देवरिया में 1.39 कुंतल गांजा के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

यूपी STF नें 50 लाख की कीमत का माल किया बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : यूपी STF ने मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवरिया से 1.39 कुंतल गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि असम से चावल की बोरी में छिपाकर ट्रक से भारी मात्रा में गांजा देवरिया लाया जा रहा है।

सूचना पर निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पडौली, समरहा पोखरा, नूनखार, भटनी से खुखुंदू रोड थाना खुखुंदू जनपद देवरिया में घेराबंदी कर ट्रक को रोका। तलाशी में चावल के कन्नी की बोरियों में छिपा 1.39 कुंतल गांजा बरामद हुआ।

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

गिरफ्तार आरोपी बृजपाल सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी सौंडाला, फरीदपुर, कूटीखाना, जनपद अमरोहा के पास से 1.39 कुंतल गांजा व ट्रक एक मोबाइल व एक डीएल व आधार कार्ड, 3900 रुपये नकद और एक ATM कार्ड बरामद किया।

पूछताछ में बृजपाल ने बताया कि वह मुरादाबाद से ट्रक में सामान लोड कर असम गया था। वहां पूर्व परिचित अमरनाथ से संपर्क कर ट्रक में गांजा लोड कराया। अमरनाथ ने ही बताया था कि देवरिया पहुंचने पर फोन कर बताया जाएगा कि माल कहां सप्लाई करना है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यसेन यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुखुंदू में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जयंती पर याद किए गए बापू और लाल बहादुर शास्त्री

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने दी बापू को श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा का किया स्मरण

प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई,

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

 

 

Spread the love

Crime News

प्रदेश की जेलों में थम नहीं रही आत्महत्या की घटनाएं

बेडशीट से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका मिला युवा बंदी सुल्तानपुर जेल में पॉक्सो के आरोपी की संदिग्ध मौत, 21 वर्षीय कैदी ने की आत्महत्या पॉक्सो के आरोपी बंदी का शव बैरक के पीछे पेड़ पर संदिग्ध हालत में मिला Lucknow : कारागार मुख्यालय केवतामन प्रयासों के बाद भी प्रदेश की जेलों में […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More
copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More